हाजीपुर में चोरी का नाबालिग आरोपित पुलिस को चकमा देकर सदर अस्पताल से फरार, मचा हड़कंप
मौके पर पुलिस जांच पड़ताल करती हुई | Prabhat Khabar Network
वैशाली जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां चोरी के आरोप में गिरफ्तार नाबालिग कैदी सदर अस्पताल से पुलिस की गिरफ्त से भाग निकला. इस घटना ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है. फरार कैदी की तलाश में छापेमारी जारी है.
Vaishali News: वैशाली जिले के औद्यौगिक क्षेत्र थाना पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी के मामले में विधि-विरुद्ध निरुद्ध (हिरासत में लिया गया) एक नाबालिग मंगलवार को सदर अस्पताल से पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया. इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. पुलिस की विभिन्न टीमें फरार किशोर की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं.
सुल्तानपुर से चोरी के आरोप में पकड़ा गया था आरोपी
मिली जानकारी के अनुसार, औद्योगिक क्षेत्र थाना की पुलिस ने बीते सोमवार को सुल्तानपुर इलाके से बिदुपुर थाना क्षेत्र निवासी एक नाबालिग को बाइक चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा था. पुलिस उसे थाने लेकर आई, जहां आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं.
इसके बाद, नियमानुसार और कानूनी प्रक्रिया के तहत मंगलवार को उसे अनिवार्य मेडिकल जांच के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल लाया गया था.
भीड़भाड़ का फायदा उठाकर हुआ रफूचक्कर
सदर अस्पताल में जब नाबालिग की मेडिकल जांच की प्रक्रिया चल रही थी, तभी वह चकमा देकर पुलिसकर्मियों की नजर बचाकर अचानक भाग निकला. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत उसका पीछा किया और पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह अस्पताल की भीड़भाड़ का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा.
जल्द गिरफ्तारी का दावा
इस घटना के संबंध में औद्योगिक क्षेत्र थाना अध्यक्ष अरविंद पासवान ने बताया कि फरार नाबालिग के खिलाफ प्राथमिक कार्रवाई की जा रही है. उसकी तलाश में पुलिस टीम को लगाया गया है और बहुत जल्द उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए