नाबालिग से साथ दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

महनार थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग से साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया और पीड़ित को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा गया.
महनार. महनार थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग से साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया और पीड़ित को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा गया. इस संबंध में बताया गया कि शुक्रवार की देर शाम महनार नगर क्षेत्र के स्थित एक आम के बगीचे में बेहोशी की हालत में एक किशोरी पड़ी थी. जिसे स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार में भर्ती कराया. इधर घटना की सूचना के बाद महनार थानाध्यक्ष वेदानन्द सिंह महनार अस्पताल पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गये. महिला एसआई गुड़िया कुमारी ने घटना को लेकर किशोरी से पूछताछ की. जिसके बाद किशोरी ने अपने साथ हुई घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दिया. पीड़िता ने बताया कि महनार के टांडा चौरी वार्ड संख्या 14 निवासी रमेश सिंह के पुत्र विकास कुमार ने किशोरी को फोन कर बुलाया था. उसके बाद आरोपित ने किशोरी को घर के समीप एक आम के बगीचे में ले जाकर डरा धमकाकर उससे के साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता ने बताया कि आरोपित ने उसके साथ मारपीट भी किया और मोबाइल छीन लिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने पीड़िता के बताई गई जगह पर पहुंची और सघन छापेमारी कर किशोरी के मोबाइल फोन का कवर बरादम किया. इस संबंध में एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि पीड़ित के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. पीड़िता को सदर अस्पताल में मेडिकल कराया गया है. इन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत होता है. पुलिस मामले की घटना के हर एक बिदुंओं पर जांच कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




