दो बाइकों की टक्कर में राजमिस्त्री की मौत

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 07 Oct 2025 9:43 PM

विज्ञापन

हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग के गोरौल थाना क्षेत्र के हरसेर गांव के समीप मंगलवार की सुबह दो बाइकों की जोरदार टक्कर में बाइक सवार राजमिस्त्री की मौत हो गयी, जबकि बाइक के पीछे बैठा एक युवक जख्मी हो गया. घटना के बाद आसपास के स्थानीय लोग जुट गए.

विज्ञापन

हाजीपुर. हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग के गोरौल थाना क्षेत्र के हरसेर गांव के समीप मंगलवार की सुबह दो बाइकों की जोरदार टक्कर में बाइक सवार राजमिस्त्री की मौत हो गयी, जबकि बाइक के पीछे बैठा एक युवक जख्मी हो गया. घटना के बाद आसपास के स्थानीय लोग जुट गए. लोगों को जुटते देख बाइक सवार युवक बाइक छोड़ मौके से फरार हो गए. इधर घटना की सूचना पाकर पहुंची गोरौल थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गयी. मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर जिला के कुढ़नी थाना क्षेत्र के खेसरभा गांव निवासी बासदेव राम का 31 वर्षीय पुत्र संतोश कुमार के रूप में की गयी. इस संबंध में मृतक का भाई विमल राम ने बताया कि संतोश राजमिस्त्री का काम करता था. मृतक हाजीपुर में ही एक किराये के मकान में रहता था. सुबह हाजीपुर से एक मजदूर को लेकर बाइक से गोरौल ब्लॉक में काम करने जा रहा था. इसी दौरान गोरौल थाना क्षेत्र के हरसेर गांव के समीप एक तेज रफ्तार से आ रही बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक सवार संतोश और बाइक के पीछे बैठा एक मजदूर बाइक से गिर कर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना के बाद आसपास के स्थानीय लोग जुट गए. लोगों को जुटते देख बाइक सवार अपनी बाइक सड़क पर छोड़ कर मौके से फरार हो गए. स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पहुंची डायल 112 की पुलिस घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल लेकर पहुंची. जहां सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी में तैनात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सदर अस्पताल में मृतक के परिजनों से पूछताछ के बाद शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया. जिसके बाद शव को मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया. मृतक के घर पर मौत की सूचना मिलते ही मचा कोहराम इधर मृतक के घर पर मौत की सूचना मिलते ही मृतक के घर पर कोहराम मच गया. आनन-फानन में मृतक के परिजन पिता व घर के अन्य लोग सदर अस्पताल पहुंचे. सदर अस्पताल में संतोश का शव देख परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. परिजनों ने बताया कि मृतक की अपने घर का एक मात्र सहारा था. वही अपने पीछे एक बेटी, एक बेटा और पत्नी को छोड़ कर चला गया. उसके जाने के बाद उसके परिवार को देखने वाला कोई नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन