hajipur news. महुआ के नियोजित शिक्षक करेंगे सक्षमता परीक्षा का बहिष्कार

Updated:
विज्ञापन
hajipur news. महुआ के नियोजित शिक्षक करेंगे सक्षमता परीक्षा का बहिष्कार

महुआ प्रखंड क्षेत्र के नियोजित शिक्षकों की एक बैठक कन्या मध्य विद्यालय में हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अशर्फी दास ने की

विज्ञापन

महुआ. महुआ प्रखंड क्षेत्र के नियोजित शिक्षकों की एक बैठक कन्या मध्य विद्यालय में हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अशर्फी दास ने की. इसमें सक्षमता परीक्षा का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया. जानकारी के अनुसार सोमवार को हुई बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार सक्षमता परीक्षा पास शिक्षकों को चाईनीज राज्यकर्मी बना दिया है. जिस कारण अब महुआ के नियोजित शिक्षक चौथे-पांचवें चरण में होने वाले सक्षमता परीक्षा का बहिष्कार करेंगे.वक्ताओं ने कहा कि ताना बाना बुनकर सरकार ने एक चाइनीज राजकर्मी बना दिया है, जिसका नुकसान सभी सक्षमता पास शिक्षकों को उठाना होगा. गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से लेकर विद्यालय में शत प्रतिशत नामांकन कराने में नियोजित शिक्षक महत्वपूर्ण भूमिका निभाया है. विद्यालय से निकट रहने के कारण बच्चे, अभिभावक, प्रबंधन कमेटी से लेकर ग्रामीणों के बीच सामंजस स्थापित करते हैं.फिर भी उन्हें परेशान किया जाता है. बैठक में जिलासचिव पंकज कुशवाहा,जिला उपाध्यक्ष ललित दास, कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार, उपाध्यक्ष मुन्ना रजक , कोषाध्यक्ष राघवेंद्र कुशवाहा, सत्येंद्र कुमार, अमित कुमार, संजय सुमन, रवि रंजन कुमार, सकिंदर कुमार, अशोक कुमार,अमित कुमार के साथ अन्य शिक्षक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shashi Kant Kumar

लेखक के बारे में

By Shashi Kant Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन