वैशाली: महुआ में अवैध खनन पर कार्रवाई, JCB समेत चार वाहन जब्त, चालक मौके से फरार

Updated:
विज्ञापन
जप्त गाडिया | Prabhat Khabar Network

जप्त गाडिया | Prabhat Khabar Network

महुआ के ताजपुर बुजुर्ग में खनन विभाग ने अवैध मिट्टी खुदाई के खिलाफ छापेमारी की। मौके से एक जेसीबी और तीन ट्रैक्टर जब्त किए गए, चालक फरार हो गए।

विज्ञापन

Vaishali News : वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ खनन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. ताजपुर बुजुर्ग गांव में छापेमारी के दौरान विभाग की टीम ने एक जेसीबी और तीन महिंद्रा ट्रैक्टर-डाला जब्त कर लिया. कार्रवाई के दौरान सभी वाहन चालक मौके से फरार हो गए.

गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी

खनन विभाग को ताजपुर बुजुर्ग में अवैध रूप से मिट्टी की खुदाई किए जाने की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की और मिट्टी खनन में इस्तेमाल हो रहे वाहनों को कब्जे में ले लिया.

कागजात मांगते ही चालक फरार

जांच के दौरान अधिकारियों ने वाहनों के दस्तावेज मांगे, लेकिन इसी बीच सभी चालक एक-एक कर मौके से भाग निकले. इसके बाद टीम ने जेसीबी और तीनों ट्रैक्टर-डाला को जब्त कर महुआ थाना के सुपुर्द कर दिया.

आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस

महुआ थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने बताया कि खनन विभाग द्वारा जब्त किए गए वाहनों को थाना लाया गया है. मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है. प्रशासन ने अवैध खनन के खिलाफ अभियान जारी रहने की बात कही है.


विज्ञापन
Dileep Kumar

लेखक के बारे में

By Dileep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन