हाजीपुर में श्रावणी मेला को लेकर ट्रैफिक अलर्ट, तीन दिन रहेगा रूट डायवर्जन, कई मार्गो पर वाहनों की नो-एंट्री

Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

श्रावणी मेला के कारण हाजीपुर में हर शुक्रवार शाम से सोमवार रात तक ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है। यात्रा से पहले नया ट्रैफिक प्लान जरूर देखें।

विज्ञापन

Vaishali News : श्रावणी मेला के दौरान पहलेजा घाट से गंगाजल लेकर बाबा गरीबनाथ धाम जाने वाले कांवरियों की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया है. यह व्यवस्था 30 जुलाई 2026 से प्रत्येक शुक्रवार शाम 6:00 बजे से सोमवार रात 12:00 बजे तक प्रभावी रहेगी. इस दौरान शहर के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही में बदलाव किया गया है.

इन मार्गों पर रहेगा ट्रैफिक में बदलाव

पटना स्वीट्स से त्रिमूर्ति चौक तक दाहिने लेन से केवल बाइक और निजी चारपहिया वाहनों को चलने की अनुमति होगी. बस, ट्रक, पिकअप, व्यावसायिक वाहन, जुगाड़ और ठेला के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी.

पुरानी गंडक और कौनहारा घाट से रामाशीष चौक होते हुए महुआ मोड़ तक बायां लेन केवल कांवरियों और पैदल श्रद्धालुओं के लिए आरक्षित रहेगा. वहीं पुरानी गंडक क्षेत्र में सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा.

पैदल श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था

न्यू गंडक पुल के फुटपाथ पर केवल पैदल यात्रियों को चलने की अनुमति होगी. इस दौरान बाइक और साइकिल के प्रवेश पर रोक रहेगी. अंजानपीर ओवरब्रिज के बाएं लेन और अंडरपास क्षेत्र को भी पैदल श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित रखा गया है, जबकि दाहिने लेन से सामान्य वाहनों का परिचालन जारी रहेगा.

भारी वाहनों के लिए बदला गया रूट

महुआ मोड़ से यादव द्वार की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा. हाजीपुर से मुजफ्फरपुर जाने वाले भारी वाहनों को बीएसएनएल गोलंबर, अंजानपीर, लालगंज, वैशाली और सरैया मार्ग से होकर भेजा जाएगा. इसके अलावा गोरौल फकुली मोड़ से एनएच-22 पर भी भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा.

प्रशासन की अपील

जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि श्रावणी मेला के दौरान जारी ट्रैफिक प्लान का पालन करें और यात्रा से पहले वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें. इससे यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहेगी और कांवरियों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवागमन मिल सकेगा.


विज्ञापन
कैफ अहमद

लेखक के बारे में

By कैफ अहमद

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन