महनार में संदिग्ध परिस्थिति में नवविवाहिता की मौत, दहेज हत्या का केस दर्ज; सास गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

हाजीपुर के महनार थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में फांसी लगने से मौत हो गई. इस मामले में मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई है, जिसके बाद मृतका की सास को गिरफ्तार कर लिया गया है.

विज्ञापन

Hajipur Crime News : महनार थाना क्षेत्र के हसनपुर उत्तरी वार्ड-10 में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में फांसी लगने से मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया. मामले में मृतका की सास को गिरफ्तार कर लिया गया है.

मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

मृतका की पहचान हसनपुर उत्तरी वार्ड-10 निवासी विक्की भगत की पत्नी नैंसी कुमारी के रूप में हुई है. बताया गया कि बुधवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मौत हो गई. सूचना मिलने पर मृतका के मायके वालों ने महनार थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. मृतका की मां सीमा देवी, पत्नी उमेश भगत, निवासी बिदुपुर के बयान पर महनार थाना में पति विक्की भगत, सास रीता देवी समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. परिजनों का आरोप है कि नैंसी कुमारी को दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जाता था और फांसी लगाकर उसकी हत्या कर दी गई.

सास गिरफ्तार, अन्य आरोपितों की तलाश

मामले की जांच कर रही एसआई गुड़िया कुमारी ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपित सास रीता देवी को गिरफ्तार कर लिया. अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई

महनार थानाध्यक्ष वेदानंद सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है.

Also Read : वैशाली में किसानों को समय पर मिलेगा उर्वरक, डीएपी की कमी पर नहीं होगी परेशानी


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन