मारपीट कर कातिब से पांच लाख रुपये की लूट

महुआ थाना क्षेत्र में गुरुवर को कार सवार बदमाशों ने एक कातिब का अपहरण करने की कोशिश की. इस दौरान बदमाशों ने कातिब के साथ जमकर मारपीट की और पांच लाख रुपये लूट लिये. कातिब ने चलती कार से कूद कर अपनी जान बचायी.
महुआ. महुआ थाना क्षेत्र में गुरुवर को कार सवार बदमाशों ने एक कातिब का अपहरण करने की कोशिश की. इस दौरान बदमाशों ने कातिब के साथ जमकर मारपीट की और पांच लाख रुपये लूट लिये. कातिब ने चलती कार से कूद कर अपनी जान बचायी. गंभीर रूप से घायल कातिब को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार गुरुवार को महुआ रजिस्ट्री ऑफिस के कातिब सुजीत कुमार उर्फ सुमन करीब पांच लाख रुपये लेकर अपनी बाइक से घर मौदह जा रहे थे. इसी दौरान महुआ-पातेपुर सड़क मार्ग के तरौरा पेट्रोल पंप के पास दो चरपहिया वाहन से पहुंचे बदमाशों ने कातिब के साथ मारपीट कर दी और कार में बैठा लिया. थोड़ी दूर आगे बढ़ने पर कातिब ने चलती गाड़ी का गेट खोल कर छलांग लगा दी. बताया जाता है कि घायल अवस्था में कातिब ने एक दुकान में घुसकर खुद को बचाने का प्रयास किया, वहां भी बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की, लेकिन लोगों को जुटते देख सभी भाग निकले. स्थानीय लोगों की मदद से नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया. कातिब का आरोप है कि बदमाशों ने पांच लाख रुपये लूट लिये. मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










