ePaper

Bihar: हाजीपुर में बेटे को खोजने निकले मजदूर की दर्दनाक मौत, मुहर्रम जुलूस के दौरान DJ ट्रॉली की चपेट में आए पिता

Updated at : 07 Jul 2025 5:54 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar

Bihar

Bihar: हाजीपुर में मुहर्रम जुलूस के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया. 10 साल के बेटे को खोजते हुए एक मजदूर DJ ट्रॉली की चपेट में आ गया. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया.

विज्ञापन

Bihar: बिहार में हाजीपुर के सदर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह मुहर्रम के ताजिया जुलूस के दौरान एक हृदय विदारक हादसा हो गया. दिग्घी काला पूर्वी ओवरब्रिज पर निकल रहे DJ जुलूस के बीच एक 35 वर्षीय मजदूर मोहम्मद जव्वार की मौत ट्रॉली के पहिए की चपेट में आने से हो गई.

बेटे की तलाश में निकले थे, खुद की जान गंवाई

मोहम्मद जव्वार अपने 10 साल के बेटे को ढूंढने के लिए घर से निकले थे जो ताजिया जुलूस देखने गया था. जुलूस की भीड़ और शोरगुल के बीच जब वह DJ ट्रॉली के पास पहुंचे तभी अचानक संतुलन बिगड़ा और ट्रॉली का चक्का उन्हें कुचलता चला गया.

अस्पताल में मिली मौत की खबर

घायल अवस्था में लोगों ने उन्हें तत्काल हाजीपुर सदर अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की खबर जैसे ही परिवार को लगी, घर में कोहराम मच गया.

तीन बच्चों के पिता थे मोहम्मद जव्वार

मृतक दौलतपुर गांव के रहने वाले थे. परिवार में चार भाई और एक बहन हैं, जिनमें वे दूसरे नंबर पर थे. उनके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं एक बेटी और दो बेटे. परिवारवालों ने बताया कि जव्वार हमेशा अपने बच्चों के प्रति बेहद संवेदनशील और जिम्मेदार थे. मामी अजमेरी खातून ने बताया कि, ‘सुबह जब बेटा नहीं मिला तो वो फिक्र में निकल पड़े. लेकिन किसे पता था कि वो खुद कभी वापस नहीं आएंगे.’

Also Readबिहार में वोटर लिस्ट अपडेट को तेजस्वी ने बताया ‘वोटबंदी’, फर्जी वोट जोड़ने और गरीबों के वोट काटने का आरोप

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन