जन सुराज: रोजगार देने का वादा कर सत्ता में आई सरकार, बेरोजगारों युवाओं कर रही पिटाई

Updated:
विज्ञापन
जन सुराज: रोजगार देने का वादा कर सत्ता में आई सरकार, बेरोजगारों युवाओं कर रही पिटाई

Hajipur News: रोजगार देने का वादा कर सत्ता में आई सरकार, बेरोजगारों युवाओं कर रही पिटाई,जन सुराज ने सरकार पर किया हमला

विज्ञापन

Hajipur News: (मनोहर कुमार) जन सुराज पार्टी ने बिहार सरकार के छह महीने के कार्यकाल को लेकर तीखा हमला बोला है। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि रोजगार देने का वादा कर सत्ता में आई सरकार अब रोजगार मांगने वाले बेरोजगार युवाओं पर लाठियां बरसा रही है.

हाजीपुर स्थित जन सुराज पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए हाजीपुर लोकसभा प्रभारी अरबिंद कुमार यादव ने कहा कि सरकार अपने वादों को पूरा करने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है. उन्होंने कहा कि महिलाओं को रोजगार के लिए दो-दो लाख रुपये देने का वादा किया गया था, लेकिन अब तक यह वादा धरातल पर नहीं उतर सका है.

एक करोड़ रोजगार का वादा केवल चुनावी जुमला साबित हुआ

अरबिंद कुमार यादव ने कहा कि भाजपा-जदयू गठबंधन ने पांच वर्षों में एक करोड़ रोजगार देने का वादा कर सत्ता हासिल की थी. लेकिन आज स्थिति यह है कि शिक्षित और बेरोजगार युवा नौकरी एवं रोजगार की मांग लेकर सड़कों पर उतर रहे हैं और उन्हें नौकरी देने के बजाय लाठी, लात और मुक्कों से पीटा जा रहा है.

उन्होंने आरोप लगाया कि जब बेरोजगार युवक अपनी मांगों को लेकर पटना जाते हैं तो उन पर आंसू गैस के गोले छोड़े जाते हैं, पानी की बौछार की जाती है और लाठियों से पिटाई की जाती है। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतंत्र के खिलाफ बताया.

बिहार के मजदूरों की मौत पर भी सरकार संवेदनहीन

प्रेस कांफ्रेंस में दिल्ली पुलिस द्वारा बिहार के एक युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में भी राज्य सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाया गया. अरबिंद कुमार यादव ने कहा कि बिहार सरकार इस गंभीर मामले पर मौन बनी हुई है. उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले छह महीनों में बिहार से बाहर काम करने गए 45 मजदूरों की मौत हो चुकी है, लेकिन सरकार की ओर से मृतक मजदूरों के परिजनों को अब तक कोई मुआवजा नहीं दिया गया है.

बिहार में कानून व्यवस्था बद से बदतर

जन सुराज नेताओं ने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है. अपराध और बेरोजगारी दोनों बड़ी समस्या बन चुकी हैं, लेकिन सरकार इन मुद्दों पर गंभीर नजर नहीं आ रही है. इस मौके पर प्रदेश सचिव सुरेश पटेल, कार्यालय प्रभारी सह कोषाध्यक्ष बैद्यनाथ चौधरी, निकिता श्रीवास्तव, मनोज कुमार, नवीन कुमार सिंह, सनोज सिंह और नीतेश मिश्र समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

Also Read: सड़क किनारे खड़ी डायल 112 गाड़ी में बाइक सवार युवक ने मारी टक्कर

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन