जमुनी लाल महाविद्यालय में उत्साह और देशभक्ति के साथ मना स्वतंत्रता दिवस
कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य व अन्य | Prabhat Khabar Network
हाजीपुर के जमुनी लाल महाविद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्राचार्य ने ध्वजारोहण कर छात्रों को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया।
Hajipur News : हाजीपुर में जमुनी लाल महाविद्यालय परिसर में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह, गरिमा और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य वीरेंद्र कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया. इसके बाद राष्ट्रगान हुआ और तिरंगे को सलामी दी गयी.
प्राचार्य ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि आजादी केवल अधिकार नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन की प्रेरणा भी देती है.
देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, भाषण, कविता पाठ और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं. उनकी प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया. महाविद्यालय परिसर भारत माता की जय, वंदे मातरम् और महात्मा गांधी अमर रहें के नारों से गूंज उठा.
मौके पर डॉ. छोटेलाल गुप्ता, डॉ. अरुण दयाल, डॉ. विभा कुमारी, डॉ. रजनीश कुमार, अंकुर भास्कर सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं और अतिथिगण मौजूद रहे. कार्यक्रम का समापन राष्ट्र की एकता, अखंडता और समृद्धि की कामना के साथ हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











