hajipur news. महाराणा प्रताप जयंती समारोह में शामिल होने के लिए मंत्री ने लोगों को दिया न्योता

Updated:
विज्ञापन
hajipur news. महाराणा प्रताप जयंती समारोह में शामिल होने के लिए मंत्री ने लोगों को दिया न्योता

पटना के बापू सभागार में नौ मई को आयोजित होने वाले महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर आयोजित राणा भामा सम्मेलन का आमंत्रण देने को लेकर कार्यक्रम के संयोजक भाजपा के वरिष्ठ नेता बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री नीरज कुमार बबलू महनार पहुंचे

विज्ञापन

महनार. पटना के बापू सभागार में नौ मई को आयोजित होने वाले महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर आयोजित राणा भामा सम्मेलन का आमंत्रण देने को लेकर कार्यक्रम के संयोजक भाजपा के वरिष्ठ नेता बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री नीरज कुमार बबलू महनार पहुंचे. महनार नगर के टांड़ा चौरी में भाजपा नेता दिलीप कुमार सिंह के आवास पर एवं मजलिसपुर में स्व बिट्टू सिंह के आवास पर मंत्री ने लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की. उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे. कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सहित प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदि सहित अन्य नेता शामिल होंगे. लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है जो सभी महापुरुषों की जयंती, पुण्यतिथि मनाती है. महाराणा के साथ भामा शाह को भी याद करते है. मंत्री ने कहा कि भामा शाह ने मुगलों के विरुद्ध युद्ध में महाराणा को अपना सहयोग एवं समर्थन दिया था. उन्होंने समाज के सभी वर्ग के लोगों से राणा भामा सम्मेलन में शामिल होने की अपील किया. कार्यक्रम का संचालन जैविक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक दिलीप कुमार सिंह ने किया. इस मौके पर भाजपा नेता बीके सिंह, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष जय सिंह राठौर, भाजयुमो के प्रदेश मंत्री विशाल कुमार, भाजपा नगर अध्यक्ष विक्रम जायसवाल, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विकास कुमार बिट्टू, हरेश कुमार सिंह, आनन्द जायसवाल, प्रमोद कुमार सिंह, सतेन्द्र ठाकुर, विवेक कुमार सिंह, अतुल कुमार सिंह, जय शर्मा, सुनील कुमार सिंह, विजय शर्मा, रामचन्द्र राय, रविन्द्र झा, मितराम सिंह, डॉ प्रेमनाथ सिंह, राकेश सिंह , टूटू सिंह, किस्मत कुशवाहा, सुमन राय, अनमोल शर्मा, राजा कुमार, आरजे राजा, आनन्द कुमार, नीरज कुमार, हरिश्चंद्र सिंह आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shashi Kant Kumar

लेखक के बारे में

By Shashi Kant Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन