hajipur news.रात्रि गश्ती बढ़ाएं पुलिस पदाधिकारी : एसपी

Updated:
विज्ञापन
hajipur news.रात्रि गश्ती बढ़ाएं पुलिस पदाधिकारी : एसपी

एसपी ललित मोहन शर्मा ने औद्यौगिक थाना का औचक निरीक्षण कर थानाध्यक्ष को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया

विज्ञापन

हाजीपुर. एसपी ललित मोहन शर्मा ने औद्यौगिक थाना का औचक निरीक्षण कर थानाध्यक्ष को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया. इस दौरान एसपी ने थाना परिसर में बेहतर साफ सफाई रखने तथा सभी पंजियों को अपडेट रखने का निर्देश पुलिस पदाधिकारियों को दिया. निरीक्षण के लिए पहुंचे एसपी ने थाना में दर्ज विभिन्न कांडों का निष्पादन करने, थाना में उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग करने, नियमित गश्ती कर आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने समेत कई अन्य निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान एसपी ने थानाध्यक्ष को निर्देश देते हुए कहा कि थाना में दर्ज हत्या एवं अन्य मामलों में फरार चल रहे आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने के साथ ही जेल से छुटे बदमाशों को नियमित तौर पर थाना बुला कर क्रीमिनल परेड कराने का निर्देश दिया. इस दौरान एसपी ने फरार वारंटियों की गिरफ्तारी कुर्की के मामलों का त्वरित निष्पादन करने, रात्रि गश्ती के दौरान शराब धंधेबाजों पर पैनी नजर रखने तथा मानवीय सूचना के आधार पर छापेमारी कर शराब धंधेबाजों को गिरफ्तार करें. इस दौरान केस के आईओ को निर्देश देते हुए कहा कि सभी कांडों में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार्जशीट दाखिल करने का निर्देश दिया गया. इस दौरान थानाध्यक्ष राकेश रंजन, एसआई संजीव कुमार के साथ अन्य पुलिस पदाधिकारी व अन्य कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shashi Kant Kumar

लेखक के बारे में

By Shashi Kant Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन