हिंदी हमारी संस्कृति, संवेदना और सामाजिक एकता का माध्यम : सुमित चटर्जी

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान विभागाध्यक्ष व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हाजीपुर के होटल प्रबंधन संस्थान में हिंदी दिवस पर एक खास समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर हिंदी को संस्कृति, संवेदना और सामाजिक एकता का महत्वपूर्ण माध्यम बताया गया.

विज्ञापन

Hajipur News : हाजीपुर में पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन स्वायत्तशासी संस्था होटल प्रबंधन संस्थान, हाजीपुर में सोमवार को हिंदी दिवस के अवसर पर समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के विभागाध्यक्ष सुमित चटर्जी ने किया. समारोह में संस्थान के वरीय व्याख्याता, व्याख्याता, सहायक व्याख्याता, प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे.

विज्ञापन

करोड़ों लोगों को जोड़ती है हिंदी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विभागाध्यक्ष सुमित चटर्जी ने कहा कि हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, संवेदना, विचार और सामाजिक एकता का महत्वपूर्ण माध्यम है. हिंदी देश के करोड़ों लोगों को आपस में जोड़ने का काम करती है. उन्होंने होटल प्रबंधन और आतिथ्य क्षेत्र में प्रभावी संवाद के लिए हिंदी के महत्व पर भी प्रकाश डाला.

सभी भाषाओं का सम्मान जरूरी

वरीय व्याख्याता अनूपम कुमार ने कहा कि सभी भाषाओं का सम्मान करते हुए हिंदी में कार्य करने को बढ़ावा देना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. वरीय व्याख्याता अमित कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों को विषय-वस्तु बेहतर ढंग से समझाने के लिए संस्थान में अंग्रेजी के साथ हिंदी का भी प्रयोग किया जाता है.

कविता के माध्यम से हिंदी की समृद्ध परंपरा पर प्रकाश

व्याख्याता संदीपन सांस्कृत्यायन ने कविता के माध्यम से हिंदी की समृद्ध परंपरा और व्यापकता पर प्रकाश डाला. सहायक प्रशासनिक अधिकारी मुर्तजा कमाल ने बताया कि संस्थान में 14 से 28 सितंबर तक हिंदी पखवाड़ा आयोजित किया जायेगा. इसके तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं और गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा.

हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग का लिया संकल्प

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग के साथ सभी भारतीय भाषाओं के सम्मान का संकल्प लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन