अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर हाजीपुर में प्रदर्शन, रेलवे को दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

Hajipur News : सोनपुर रेल मंडल के हाजीपुर-बछवाड़ा रेलखंड पर चकमहमद रेलवे गुमटी संख्या 41 सी के पास अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने धरना-प्रदर्शन किया. वर्षों पुरानी इस मांग को पूरा न करने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई है.

विज्ञापन

Hajipur News : सोनपुर रेल मंडल के हाजीपुर-बछवाड़ा रेलखंड स्थित चकमहमद रेलवे गुमटी संख्या 41 सी के पास अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने स्टेशन परिसर में धरना-प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान लोगों ने रेलवे विभाग से वर्षों पुरानी मांग को जल्द पूरा करने की अपील की और चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

गुमटी बंद होने से लोगों को हो रही भारी परेशानी

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि क्षेत्र के किसानों, आम नागरिकों, विद्यार्थियों और मरीजों को रेलवे गुमटी बंद रहने के कारण रोजाना गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. लोगों ने बताया कि अंडरपास का निर्माण होने से आवागमन सुगम होगा और हजारों लोगों को राहत मिलेगी.

डीआरएम और रेल मंत्रालय को भेजा गया आवेदन

स्थानीय लोगों ने बताया कि अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर पूर्व में भी रेल प्रशासन को कई बार आवेदन दिया जा चुका है. इस संबंध में पूर्व में डीआरएम, सीपीओ और रेल मंत्रालय को भी लिखित आवेदन भेजा गया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई.

मांग पूरी नहीं होने पर होगा उग्र आंदोलन

धरना-प्रदर्शन के दौरान स्थानीय समाजसेवी अरुण राय ने कहा कि आज तक रेलवे विभाग की ओर से कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया. यदि विभाग जल्द अंडरपास निर्माण का निर्णय नहीं लेता है तो भविष्य में आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा. इसकी पूरी जिम्मेदारी रेलवे प्रशासन की होगी.

बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद

धरना-प्रदर्शन में अंडरपास निर्माण संघर्ष समिति के अध्यक्ष शुभ प्रसाद सिंह, अर्जुन राय, शंभु कुमार अधिवक्ता, वीर बहादुर सिंह, गणेश कुमार राय, जितेंद्र लाल सिंह, मेघा शेखर राय, चंद्रेश चंद्रवंशी सिंह, नवीन किशोर राय, विजय राय, सत्यनारायण राय, दिवेंद्र राय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए.

जिला प्रशासन से भी लगाई हस्तक्षेप की गुहार

कार्यक्रम के अंत में अंडरपास निर्माण संघर्ष समिति के अध्यक्ष शुभ प्रसाद सिंह ने जिला प्रशासन और रेलवे अधिकारियों से मामले में शीघ्र हस्तक्षेप कर अंडरपास निर्माण की प्रक्रिया शुरू कराने की मांग की. उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा.

Also Read : गया जी में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1000 किलो जावा महुआ नष्ट, छह भट्ठियां ध्वस्त



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन