गया जी में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1000 किलो जावा महुआ नष्ट, छह भट्ठियां ध्वस्त

Updated:
विज्ञापन

जब्त अवैध जावा की तस्वीर

Gaya Ji News : गुरुआ थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कठवारा गांव में धावा नदी किनारे छापेमारी की. इस दौरान 1000 किलोग्राम जावा महुआ नष्ट किया गया और छह अवैध शराब भट्ठियां ध्वस्त कर दी गईं.

विज्ञापन

Gaya Ji News : गुरुआ थाना पुलिस ने अवैध शराब के निर्माण और कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के कठवारा गांव स्थित धावा नदी किनारे छापेमारी की. यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई. छापेमारी के दौरान पुलिस ने अवैध शराब बनाने में उपयोग किए जा रहे करीब 1000 किलोग्राम जावा महुआ (पास) को मौके पर ही नष्ट कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

छह अवैध भट्ठियां ध्वस्त, 20 लीटर देसी शराब बरामद

पुलिस ने मौके पर शराब निर्माण के लिए तैयार की गई छह अवैध भट्ठियों को भी ध्वस्त कर दिया. इसके अलावा 20 लीटर अवैध देसी शराब भी बरामद की गई. हालांकि पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही शराब तस्कर मौके से फरार हो गए.

फरार धंधेबाजों की पहचान, दर्ज होगी सख्त कार्रवाई

छापेमारी के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने अवैध शराब कारोबार से जुड़े लोगों की पहचान कर ली है. उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान रहेगा जारी

गुरुआ थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर अवैध शराब के कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा. ऐसे धंधों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

कार्रवाई से शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है. पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और इस धंधे में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.

Also Read : बिहारशरीफ यातायात थाना के सामने धंसी सड़क, बैरिकेडिंग कर शुरू कराया गया मरम्मत कार्य



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन