हाजीपुर: हत्या की नीयत से पहुंचे बदमाश को ग्रामीणों ने रंगे हाथ दबोचा

Updated:
विज्ञापन
हाजीपुर: हत्या की नीयत से पहुंचे बदमाश को ग्रामीणों ने रंगे हाथ दबोचा

हाजीपुर: हत्या की नीयत से पहुंचे बदमाश को ग्रामीणों ने रंगे हाथ दबोचा,जानिए पूरी खबर नीचे

विज्ञापन

हाजीपुर: (शेखर शुक्ला) वैशाली जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र के हिलालपुर में गुरुबार की देर शाम एक बड़ी वारदात टल गई. यहां हत्या की नीयत से घूम रहे एक शातिर बदमाश को स्थानीय ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए धर दबोचा. तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक लोडेड देशी कट्टा और 11 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है. पकड़े जाने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बदमाश की जमकर धुनाई कर दी और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया.

संदिग्ध स्थिति में घूम रहा था बदमाश

सदर एसडीपीओ-1 सुबोध कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि औद्योगिक थाना क्षेत्र के हिलालपुर के समीप एक युवक काफी देर से संदिग्ध परिस्थितियों में इधर-उधर घूम रहा था. ग्रामीणों को उसकी गतिविधियों पर शक हुआ, जिसके बाद लोगों ने उसे घेरकर पकड़ लिया। जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसके पास से एक लोडेड कट्टा और नशीला पदार्थ (हेरोइन) मिला.

ग्रामीणों ने आरोपी की पिटाई करने के बाद तुरंत इसकी सूचना औद्योगिक थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को हथियार व नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर थाने ले आए. पकड़ा गया बदमाश भूषण कुमार, बरांटी थाना क्षेत्र के चकियारी गांव निवासी बैधनाथ साह का पुत्र बताया जा रहा है.

पुरानी रंजिश में हत्या की थी साजिश

पुलिस की सख्ती से हुई पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. एसडीपीओ सुबोध कुमार के मुताबिक, पकड़े गए आरोपी भूषण ने स्वीकार किया है कि वह अपने एक साथी के साथ पासवान चौक के पास एक युवक की हत्या करने की साजिश रचकर आया था.

निशाने पर पासवान चौक स्थित एक दुकान में काम करने वाला सुभाष राय था. दरअसल, सुभाष राय का भाई रंजीत राय पूर्व में एक हत्या के मामले में जेल जा चुका है. आशंका जताई जा रही है कि उसी पुरानी हत्या का बदला लेने के लिए इस पूरी वारदात की साजिश रची गई थी.

परिजनों में दहशत, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

इस सनसनीखेज खुलासे और घटना के बाद से पीड़ित सुभाष राय के परिजनों में भारी दहशत का माहौल है. पुलिस ने बरामद हथियार और हेरोइन को जब्त कर लिया है और इस साजिश में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है.

Also Read: सड़क किनारे खड़ी डायल 112 गाड़ी में बाइक सवार युवक ने मारी टक्कर

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन