Hajipur News : हाजीपुर में ओपी प्रभारी के साथ मारपीट, जमीन पर पटका, वर्दी उतरवाने की दी धमकी

Edited by Paritosh Shahi
Updated:
विज्ञापन

बिहार पुलिस (सांकेतिक)

Hajipur News: हाजीपुर में एक युवक ने ओपी प्रभारी के साथ मारपीट की. ओपी प्रभारी एक घरेलू विवाद को सुलझाने गए थे. इसी दौरान चंद्रभूषण कुमार ने उन पर हाथ छोड़ दिया और उन्हें जमीन पर पटक दिया. पुलिस में चंद्रभूषण कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

विज्ञापन

Hajipur News : हाजीपुर में घरेलू विवाद सुलझाने पहुंचे जढ़ुआ ओपी प्रभारी के साथ एक युवक ने मारपीट की और कॉलर पकड़ जमीन पर पटक दिया. प्रभारी के साथ मौजूद होमगार्ड के जवानों ने किसी तरह उस युवक को पकड़ लिया. बाद में डायल 112 की टीम को भी मौके पर बुला लिया गया. यही नहीं युवक को जब पुलिस पकड़ कर थाना लेकर पहुंची तो महिला ओडी पदाधिकारी के साथ भी उसने बदसलूकी की है.

इन मामलों में केस दर्ज

ओपी प्रभारी एसआइ धर्मेंद्र कमार के बयान पर पुलिस ने पटना के मसौढ़ी के रहने वाले युवक चंद्रभूषण कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है. युवक पर ओपी प्रभारी ने वर्दी उतरवाने की धमकी, महिला ओडी पदाधिकारी के साथ दुर्व्यवहार, सरकारी कार्य में बाधा, आदेश न मानना, गाली-गलौज, मारपीट करना, धमकी देने का मामला दर्ज कराया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

सास और पत्नी को मारपीट कर किया था लहूलुहान

मिली जानकारी के अनुसार, प्रभारी अपने दो होमगार्ड जवान के साथ शाम में गश्ती में निकले हुए थे. उसी समय पुलिस को राधेश्याम नाम के एक व्यक्ति ने सूचना दी कि उसका दामाद चंद्रभूषण कुमार मेरी बेटी और पत्नी के साथ मारपीट कर रहा है. पुलिस जब तक वहां पहुंची तब तक चंद्रभूषण ने अपनी सास को इतना मारा था कि वह लहूलुहान हो गयी थी.

इसके बाद उसे समझाया गया, लेकिन इसी दौरान वह उल्टा ओपी प्रभारी से ही उलझ गया और गाली-गलौज देना शुरू कर दिया. समझाने के क्रम में ही आरोपित चंद्रभूषण ने ओपी प्रभारी का कॉलर पकड़ लिया. इसके बाद उन पर हाथ छोड़ दिया. इसके बावजूद जब आरोपित नहीं माना तो वह उन्हें मारपीट कर धक्का देकर गिरा दिया, जिससे उन्हें हल्की चोट आयी.

इसे भी पढ़ें: बिहार में 17 और 18 अप्रैल को होगी भयंकर बारिश! IMD ने 12 जिलों में ऑरेंज और 26 जिलों में येलो अलर्ट किया जारी

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन