बरई टोला : पोखर में नहाने गया युवक डूबा, परिजनों में शोक की लहर

युवक की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन
Hajipur News : पोखर में डूबने से युवक की मौत, परिजनों ने जताई आशंका
Hajipur News (अभिषेक शाश्वत) : औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत बरई टोला स्थित हजुई पोखर में नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई. मौत की सूचना पर गांव में कोहराम मच गया. परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है. घटना की सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. घटना की जानकारी औद्योगिक क्षेत्र थाने की पुलिस को दी गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना के संबंध में जानकारी लेने के पश्चात कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजन शव लेकर गांव चले आए. मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के जढुआ बरई टोला निवासी राजकुमार पासवान के पुत्र 18 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय सोनू कुमार पोखर में नहाने गया था. नहाने के दौरान वह गहरे पानी में डूब गया.
पिता ने लगाया हत्या कर पोखर में फेंकने का आरोप
मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन उसे नहीं बचा पाए. युवक के डूबने की सूचना पर पोखर किनारे स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों ने घंटे करी मशक्कत के बाद पोखर से सोनू कुमार को बाहर निकाला. तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. घटना की जानकारी मृतक के परिवार वालों के द्वारा औद्योगिक क्षेत्र थाने की पुलिस को दी गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर कागजी कार्रवाई पूरी शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक के पिता ने बताया कि मेरे पुत्र को मार करके पोखर में फेंक दी गई है, इन्होंने कहा कि सुबह अपनी मां से मम्मी से यह कहकर निकला कि वह फैक्ट्री में ड्यूटी करने जा रहा है. वह दो बहन और एक भाई ने सबसे बड़ा था. घटना के बाद मृतक के परिवार वालों का रोते-रोते बुरा हाल है. वहीं इस संबंध में औद्योगिक क्षेत्र थानाध्यक्ष अरविंद पासवान ने बताया कि एक युवक के पोखर में डूबने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Yuvraj Ratan
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










