पूर्व केंद्रीय मंत्री एल.पी. शाही की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, शिक्षकों और गणमान्य लोगों ने दी श्रद्धांजलि

Updated:
विज्ञापन
Hajipur News

कार्यक्रम में मौजूद लोग

Hajipur News : लालगंज महाविद्यालय में पूर्व केंद्रीय मंत्री एल.पी. शाही की आठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प.

विज्ञापन

लालगंज (हाजीपुर) से सुशील कुमार सिंह की रिपोर्ट
Hajipur News : पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रख्यात शिक्षाविद् एवं जननेता स्वर्गीय एल.पी. शाही की आठवीं पुण्यतिथि के अवसर पर लालगंज महाविद्यालय परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार के शिक्षकों एवं कर्मचारियों एवं गणमान्य लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया. कार्यक्रम का आयोजन लालगंज महाविद्यालय के निदेशक महेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में किया गया. श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर स्व. शाही की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. अपने संबोधन में निदेशक महेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि स्वर्गीय एल.पी. शाही केवल एक राजनेता नहीं थे, बल्कि शिक्षा, समाजसेवा और जनकल्याण के प्रति समर्पित ऐसे व्यक्तित्व थे, जिन्होंने अपने कार्यों से समाज में एक अलग पहचान बनाई.

समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की सोच के लिए याद किए गए एल.पी. शाही

उन्होंने कहा कि शाही जी ने हमेशा शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सबसे बड़ा माध्यम माना और इसके विस्तार के लिए लगातार प्रयास किए. उनके द्वारा किए गए कार्य आज भी लोगों को प्रेरित कर रहे हैं. समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने की उनकी सोच उन्हें अन्य नेताओं से अलग बनाती है. उन्होंने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से स्व. शाही के बताए रास्ते पर चलने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया. कॉलेज के प्राचार्य किरण कुमारी ने भी स्व. शाही जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक जीवन में ईमानदारी, सादगी और जनसेवा की मिसाल कायम की. शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद करते हुए कहा गया कि उनके प्रयासों से हजारों युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिला.

पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित

उनके द्वारा स्थापित मूल्यों और आदर्शों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि स्व. एल.पी. शाही का व्यक्तित्व और उनकी कार्यशैली आने वाली पीढ़ियों को लंबे समय तक प्रेरित करती रहेगी. इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रो. संजय कुमार, डॉ. मो. ग्यासउद्दीन राही, अलका कुमारी, प्रमोद शुक्ला, कार्यालय प्रभारी अभिनम कुमार सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षक,शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

Also Read : सूता फैक्ट्री मोड़ पर शराब तस्करों पर शिकंजा, कार से 324 लीटर शराब बरामद, शराब और वाहन जब्त

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन