हाजीपुर में RPF की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन में यात्री का मोबाइल छीनने वाला आरोपी धराया

Published by : Vikas Jha Updated At : 01 Jun 2026 9:04 PM

विज्ञापन

आरपीएफ की गिरफ्त में आरोपी

Hajipur News: हाजीपुर में आरपीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रेन में मोबाइल छिनतई करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस इस मामेल में आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

विज्ञापन

Hajipur News (अभिषेक शाश्वत की रिपोर्ट): रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट हाजीपुर ने ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत कार्रवाई करते हुए ट्रेन में यात्री का मोबाइल झपटने वाले एक आरोपित को गिरफ्तार किया है. उसके पास से 22 हजार रुपए का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया.

पुलिस को देखकर भागने लगा था आरोपी

इस संबंध में बताया गया है कि निरीक्षक प्रभारी साकेत कुमार के नेतृत्व में हाजीपुर मुजफ्फरपुर रेलखंड के मध्य आरओबी के पास निगरानी के दौरान रात 8:30 बजे एक संदिग्ध युवक झाड़ियों में छिपा मिला. पुलिस दल को देखकर वह भागने लगा, जिसे पोल के पास घेरकर पकड़ लिया गया. पूछताछ में युवक ने अपना नाम राहुल कुमार के रूप में हुई, जो सदर थाना क्षेत्र के दिघी कला पूर्वी का रहने वाला है.

पूछताछ में स्वीकार की चोरी की बात

पूछताछ उसने स्वीकार किया कि उसने चलती ट्रेन में एक यात्री का मोबाइल झपटकर चोरी किया था और अन्य ट्रेनों में भी मोबाइल चोरी की नीयत से छिपा हुआ था. इसी दौरान पीड़ित यात्री चितरंजन कुमार, निवासी समस्तीपुर, ने आरोपी की पहचान कर बताया कि इसी व्यक्ति ने उनका मोबाइल चोरी किया था. वीडियोग्राफी और तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक पुराना नीले रंग का ओप्पो मोबाइल बरामद किया गया. इसके बाद राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया.

गिरफ्तार आरोपी, बरामद मोबाइल और संबंधित कागजात पीड़ित की लिखित शिकायत के साथ राजकीय रेल थाना हाजीपुर को सुपुर्द कर दिए गए, जहां आरोपी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर उसे कोर्ट में पेश किया गया.

Also Read: वैशाली में विशेष समकालीन अभियान में 95 गिरफ्तारी, पुलिस ने वारंट और कुर्की मामलों का किया निष्पादन

विज्ञापन
Vikas Jha

लेखक के बारे में

By Vikas Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन