हाजीपुर में महिलाओं की सुविधा के लिए बने आधुनिक पिंक टॉयलेट का हुआ उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन
हाजीपुर में महिलाओं की सुविधा के लिए बने आधुनिक पिंक टॉयलेट का हुआ उद्घाटन

Hajipur News: हाजीपुर नगर परिषद की पहल, हॉस्पिटल रोड स्थित एएनएम ट्रेनिंग स्कूल के समीप मिली नई सुविधा

विज्ञापन

(हाजीपुर से कैफ अहमद की रिपोर्ट)

Hajipur News: हाजीपुर शहर की महिलाओं को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक शौचालय सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हाजीपुर नगर परिषद द्वारा हॉस्पिटल रोड स्थित सदर अस्पताल के एएनएम ट्रेनिंग स्कूल के समीप निर्मित आधुनिक पिंक टॉयलेट का उद्घाटन किया गया. इस सुविधा का शुभारंभ नगर परिषद की सभापति डॉ. संगीता कुमारी तथा वार्ड पार्षद अमित कुमार सिंह ने फीता काटकर किया.

महिलाओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर किया गया निर्माण

शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल हॉस्पिटल रोड पर बनाए गए इस पिंक टॉयलेट का निर्माण विशेष रूप से महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया गया है. उद्घाटन के अवसर पर सभापति डॉ. संगीता कुमारी ने बताया कि लगभग 15 लाख रुपये की लागत से इस आधुनिक पिंक टॉयलेट का निर्माण कराया गया है.

आधुनिक सुविधाओं से लैस है पिंक टॉयलेट

उन्होंने कहा कि टॉयलेट में आधुनिक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है तथा इसकी साफ-सफाई और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. महिलाओं को सुरक्षित, स्वच्छ और सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस परियोजना को मूर्त रूप दिया गया है.

आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर

सभापति ने कहा कि नगर परिषद शहर में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रही है. भविष्य में भी जनहित से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता देते हुए नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.

महिलाओं को मिलेगी बड़ी राहत

इस नई सुविधा के शुरू होने से हॉस्पिटल रोड, सदर अस्पताल तथा आसपास के क्षेत्रों में आने-जाने वाली महिलाओं को काफी राहत मिलेगी. लंबे समय से इस क्षेत्र में महिलाओं के लिए ऐसी सुविधा की आवश्यकता महसूस की जा रही थी.

कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

उद्घाटन समारोह में नगर प्रबंधक दीपक कुमार तिवारी, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि टिंकू, स्थानीय महिलाएं एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

Also Read: गोपालगंज में 38 डिग्री तापमान का कहर, जिले में वायरल फीवर का प्रकोप, अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन