हाजीपुर में प्रभारी मंत्री निशांत कुमार आज सुनेंगे जनता की समस्याएं

Updated:
विज्ञापन
हाजीपुर में प्रभारी मंत्री निशांत कुमार आज सुनेंगे जनता की समस्याएं

Hajipur News: वैशाली के भगवतपुर और महनार के करनौती पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में होंगे शामिल निशांत.

विज्ञापन

(हाजीपुर से विनय पटेल की रिपोर्ट)

Hajipur News: वैशाली प्रखंड के भगवतपुर पंचायत में मंगलवार को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इस शिविर में जिले के प्रभारी मंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आमजनों की समस्याओं से सीधे रूबरू होंगे और विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए आवश्यक निर्देश देंगे.

भगवतपुर में तैयार हुआ भव्य पंडाल

भगवतपुर मध्य विद्यालय के समीप स्थित मैदान में सहयोग शिविर के लिए भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया है. बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए बैठने, पेयजल, सुरक्षा तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है. प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है.

डीएम और एसपी भी रहेंगे मौजूद

शिविर में जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह तथा पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग भी मौजूद रहेंगे. दोनों अधिकारी आम लोगों की समस्याओं को सुनेंगे और संबंधित विभागों के माध्यम से उनके समाधान की प्रक्रिया सुनिश्चित करेंगे. प्रशासन का उद्देश्य है कि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध हो सकें.

विभिन्न विभागों के लगाए जाएंगे काउंटर

सहयोग शिविर में राजस्व, भूमि सुधार, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, आपूर्ति, बिजली, कृषि, पंचायती राज, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण तथा कल्याण विभाग समेत विभिन्न विभागों के अलग-अलग काउंटर लगाए जाएंगे. प्रत्येक काउंटर पर संबंधित विभाग के पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहेंगे, जो लोगों की शिकायतें, आवेदन और सुझाव प्राप्त कर उनका त्वरित निपटारा करेंगे.

करनौती पंचायत में भी होगा संवाद

भगवतपुर में आयोजित शिविर के बाद प्रभारी मंत्री निशांत कुमार महनार प्रखंड के करनौती पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में भी शामिल होंगे. वहां भी वे आमजनों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनेंगे तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे.

प्रशासन पूरी तरह सक्रिय

दोनों सहयोग शिविरों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.

Also Read: वैशाली में विशेष समकालीन अभियान में 95 गिरफ्तारी, पुलिस ने वारंट और कुर्की मामलों का किया निष्पादन

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन