hajpur news : महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, ””महिला संवाद”” अभियान शुरू

Updated:
विज्ञापन
hajpur news : महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, ””महिला संवाद”” अभियान शुरू

hajipur news : 60 दिनों में जिले के 2,478 गांवों में चलाया जायेगा कार्यक्रम, जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

विज्ञापन

हाजीपुर. महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए राज्य सरकार ने एक नई पहल की शुरुआत की है. इसी क्रम में शुक्रवार को जिले में ””महिला संवाद”” अभियान का शुभारंभ हुआ.

इस अभियान के तहत महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जायेगी और उनके फीडबैक के आधार पर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किया जायेगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्यस्तरीय कार्यक्रम की शुरुआत की. समाहरणालय स्थित एनआइसी वीसी रूम से प्रभारी जिलाधिकारी विनोद कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा, उपविकास आयुक्त कुंदन कुमार, जिला जन संपर्क पदाधिकारी नीरज, डीपीएम जीविका वंदना कुमारी सहित कई जिला स्तरीय पदाधिकारी जुड़े रहे. इस अवसर पर महिला सशक्तीकरण पर आधारित एक वीडियो भी प्रदर्शित किया गया. मुख्य कार्यक्रम के बाद जिले के अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना किया, जो गांव-गांव जाकर महिलाओं से संवाद करेगा. पहले दिन जिले के 21 स्थानों पर महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किये गये. अगले 60 दिनों में यह कार्यक्रम जिले के कुल 2,478 गांवों में आयोजित किया जायेगा. अभियान का खास फोकस ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना और उनके विचार जानना है. शुक्रवार को भगवानपुर प्रखंड के किरतपुर राजाराम और मियां भैरव, बिदुपुर प्रखंड के बिदुपुर दौलतनगर, मोटालुक चेहराकला प्रखंड के असदपुर मालभारा और मानसुनपुर हलैया, देसरी प्रखंड के देसरी और खोकसा बुजुर्ग, गोरौल प्रखंड के बेलवर रसूलचक, हाजीपुर प्रखंड के रंदाहा और बिशनपुर बलवाधारी गांवों में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए. इन आयोजनों में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया.

योजनाओं की दी जा रही है जानकारी

महिला संवाद के अंतर्गत महिला सशक्तीकरण नीति 2015, शराबबंदी, दहेज प्रथा उन्मूलन, बाल विवाह निषेध, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, पोशाक योजना, जीविका, सतत जीविकोपार्जन योजना, सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना, महिला हेल्पलाइन, वन स्टॉप सेंटर और मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना जैसी कई सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है. इसके साथ ही महिलाओं से फीडबैक भी लिया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Kumar

लेखक के बारे में

By Shailesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन