Hajipur News: जुलाई माह से सभी थानों में सुचारू रूप से काम करेगा सीसीटीएनएस पोर्टल : SP

Updated:
विज्ञापन

Hajipur News: पुलिस पदाधिकारियों को दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण, कार्यप्रणाली होगी अधिक पारदर्शी

विज्ञापन

Hajipur News: (गोपाल कुमार) समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय वैशाली सभागार में एनसीआरबी के सीसीटीएनएस सीएस एप्लीकेशन के सफल क्रियान्वयन को लेकर पुलिस पदाधिकारियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर द्वारा किया गया.

कई थानों के पुलिस पदाधिकारी हुए शामिल

प्रशिक्षण सह कार्यशाला में वैशाली जिले के वैसे थानाध्यक्ष एवं पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए, जिनके थाना में वर्तमान में सीसीटीएनएस पोर्टल पूर्ण रूप से कार्यरत नहीं है. प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न मॉड्यूल्स के व्यावहारिक उपयोग की जानकारी दी गई तथा पोर्टल के प्रभावी संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

जुलाई से सभी थानों में होगा लागू

इस दौरान विक्रम सिहाग ने सभी पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि आगामी जुलाई माह से जिले के सभी थानों में सीसीटीएनएस पोर्टल सुचारू रूप से कार्यरत होगा.

ऑनलाइन अपडेट होंगे सभी महत्वपूर्ण अभिलेख

एसपी ने बताया कि पोर्टल के माध्यम से स्टेशन डायरी, प्राथमिकी, अप्राथमिकी, गिरफ्तारी, गुमशुदगी, आरोप पत्र सहित अन्य सभी महत्वपूर्ण अभिलेख नियमित रूप से अपलोड और अद्यतन किए जा सकेंगे. इससे पुलिस कार्यप्रणाली अधिक पारदर्शी, प्रभावी और तकनीकी रूप से सक्षम बनेगी.

Also Read: Gopalganj News: थावे मंदिर पुनरुद्धार कार्य में देरी पर बड़ा एक्शन, पर्यटन निगम के इंजीनियर हटाने का आदेश

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन