Hajipur News : विदेशी शराब के साथ दो पिस्टल और मैगजीन बरामद

Updated:
विज्ञापन
Hajipur News

बरामद बंदूक और शराब के साथ पुलिसकर्मी

Hajipur News : सोंधो गांव में शराब और हथियार का बड़ा खुलासा

विज्ञापन

Hajipur News (सुधीर कुमार झा) : गोरौल थाना क्षेत्र के सोंधो कहरटोली गांव से विदेशी शराब के साथ साथ दो पिस्टल एक मैगजीन के साथ विदेशी शराब बरामद किया गया है . इस सम्बन्ध में थाना अध्यक्ष सुनील कुमार के द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बताया है कि गश्ती के दौरान सुचना मिली कि सोंधो कहरटोली गांव में दो व्यक्ति विदेशी शराब बेचते हेतु लाकर अपने घर रखे हुये है . जब वहां पहुंचा तो दो व्यक्ति भागने लगा जिसे पकड़ने का प्रयास किया गया लेकिन वह भागने में सफल रहा.

पुलिस को चकमा देकर फरार हुए आरोपी

फरार दोनों की पहचान गांव के ही सोनु कुमार एवं सुमित कुमार के रूप में कि गयी है. जब उसके घर की तलाशी लिया गया तो दो पिस्टल एवं एक जिन्दा कारतूस के साथ नेपाल निर्मित विभिन्न बोतलों में बंद लगभग 45 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार दोनों को पकड़ने के लिए सघन छापेमारी कि जा रही है. जल्द ही दोनों को धर दबोचा जायेगा.

Also Read : Saran News : 26 मई को होगा प्रभात खबर का अपराजिता महिला सम्मान समारोह

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन