नाला सफाई एवं मिट्टी उठाव में लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई: डीएम

Updated:
विज्ञापन

Hajipur News: जल-जमाव की समस्या से निपटने के लिए सभी नगर निकायों में चलाया जा रहा विशेष अभियान

विज्ञापन

Hajipur News: (गोपाल कुमार) हाजीपुर शहर में जल-जमाव की समस्या से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में कार्य कर रहा है. डीएम वर्षा सिंह के निर्देश पर जिले के सभी नगर निकायों में नालों की व्यापक सफाई के साथ-साथ निकाली गई गाद एवं मिट्टी के त्वरित उठाव के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है.

डीएम ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा है कि केवल नालों की सफाई पर्याप्त नहीं है, बल्कि उससे निकली गाद, मिट्टी एवं कचरे का समयबद्ध निष्पादन भी अत्यंत आवश्यक है. यदि गाद और मिट्टी का उठाव समय पर नहीं किया गया तो जल निकासी व्यवस्था बाधित हो सकती है, जिससे शहर में जल-जमाव की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका बनी रहेगी.

सभी नगर निकायों को विशेष अभियान चलाने का निर्देश

विशेष अभियान के तहत नगर परिषद हाजीपुर, लालगंज, महनार, महुआ तथा नगर पंचायत पातेपुर सहित जिले के सभी नगर निकायों में नालों की गहन सफाई कराई जा रही है. साथ ही नालों से निकाली गई मिट्टी एवं कचरे को तत्काल हटाने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है, ताकि कहीं भी अवरोध उत्पन्न न हो और जल निकासी सुचारु बनी रहे.

कार्यपालक पदाधिकारियों को दिए गए सख्त निर्देश

जिला पदाधिकारी ने संबंधित कार्यपालक पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे कार्य स्थलों का नियमित निरीक्षण करें और यह सुनिश्चित करें कि किसी भी स्थान पर गाद या कचरे का जमाव न हो. साथ ही जल-जमाव संभावित क्षेत्रों की पहचान कर प्राथमिकता के आधार पर सफाई कार्य कराने का निर्देश दिया गया है.

डीएम स्वयं कर रही मॉनिटरिंग

जिले के विभिन्न नगर निकायों में चल रहे नाला सफाई कार्य की मॉनिटरिंग जिला पदाधिकारी स्वयं प्रतिदिन कर रही हैं. अभियान की प्रगति की लगातार समीक्षा भी की जा रही है. डीएम ने चेतावनी देते हुए कहा है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता पाए जाने पर संबंधित पदाधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

जिला पदाधिकारी ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे नालों में कचरा न डालें तथा स्वच्छता बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें. उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही जल-जमाव की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण संभव है.

Also Read: दाउदनगर की आजीविका दीदियों का नगर पर्षद के खिलाफ मोर्चा; मानदेय नहीं, काम बंद, अब आंदोलन की राह

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन