hajipur news. ट्रक की ठोकर से साइकिल सवार छात्रा की गयी जान

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Oct 2024 10:31 PM

विज्ञापन

पातेपुर थाना क्षेत्र के बकाढ गांव की रहने वाली थी छात्रा, कोचिंग जाने के दौरान ताजपुर हॉस्पिटल रोड में बालू लोड ट्रक ने कुचला

विज्ञापन

पातेपुर . पातेपुर थाना क्षेत्र के बकाढ गांव के एक छात्रा की ट्रक से कुचलकर मौत हो गयी. मृतका बकाढ गांव निवासी अरुण राय की 17 वर्षीय पुत्री शिवंजलि कुमारी बतायी गयी है. वह 12 कक्षा की छात्रा थी. सोमवार की देर शाम छात्रा का शव गांव पहुंचे ही परिजनों में कोहराम मच गया. छात्रा की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह पातेपुर थाना क्षेत्र के बकाढ गांव निवासी अरुण राय की पुत्री शिवंजलि कुमार अन्य दिनों की तरह ताजपुर साइकिल से कोचिंग पढ़ने गयी थी. कोचिंग जाने के दौरान ताजपुर हॉस्पिटल रोड में बालू लोड ट्रक ने उसकी साइकिल में ठोकर मार दी, जिससे छात्रा सड़क पर गिर गयी. छात्रा के गिरते ही ट्रक ने उसे रौंद दिया. इस घटना में उसकी मौत मौके पर ही हो गयी. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने ट्रक के चालक को पकड़ लिया. लोगों ने घटना की सूचना ताजपुर थाना की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छात्रा की पहचान कर घटना की जानकारी परिजनों को दी. जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. आनन फानन में परिजन मौके पर पहुंच गए. बताया गया कि पुलिस ने मौके से ट्रक को जब्त कर लिया तथा चालक को अपनी हिरासत में लेकर थाना ले गयी. ताजपुर थाना की पुलिस ने आवश्यक करवाई के बाद समस्तीपुर सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया. बताया गया कि छात्रा पढ़ने में काफी तेज थी. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय मुखिया मो सज्जाद अहमद, पूर्व मुखिया ललित राय, बहुआरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि कुंतलाल साह, मुकेश कुमार आदि मृतका के घर पहुंच कर रोते बिलखते परिजनों को सांत्वना दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन