राघोपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च
Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 07 Oct 2025 9:51 PM
बिहार विधानसभा चुनाव निष्पक्ष शांतिपूर्वक माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से राघोपुर,जुड़ावनपुर एवं रुस्तमपुर थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाली गई. फ्लैग मार्च में स्थानीय थाना के पुलिस पदाधिकारी के आगे पर्याप्त संख्या में अर्धसैनिक बल के जवान शामिल हुए.
राघोपुर : बिहार विधानसभा चुनाव निष्पक्ष शांतिपूर्वक माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से राघोपुर,जुड़ावनपुर एवं रुस्तमपुर थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाली गई. फ्लैग मार्च में स्थानीय थाना के पुलिस पदाधिकारी के आगे पर्याप्त संख्या में अर्धसैनिक बल के जवान शामिल हुए. फ्लैग मार्च के दौरान थानाध्यक्ष ने प्रत्येक चौक चौराहा बाजार में रुककर आगामी 6 नवंबर को होने वाली विधानसभा चुनाव में भय मुक्त वातावरण में अपने-अपने में मतदान केंद्र पर पहुंचकर पर वोट डालने की अपील लोगों से की. इन्होंने कहा कि चुनाव में डराने धमकाने वाले उपद्रवियों शरारती तत्वों के लोगों पर पैनी नजर रखा गया है. किसी प्रकार के चुनाव में प्रलोभन देने वाले एवं अफवाह फैलाने लोगों को धमकाने वाले लोगों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी. राघोपुर थाने के एसआई मोती पासवान ने पुलिस बल के साथ फतेहपुर बाजार, रामपुर कन्हैया चौक, मलिकपुर कबीर चौक ,मोहनपुर में, रुस्तमपुर थाना अध्यक्ष कुमार अभिषेक ने रुस्तमपुर पंचायत के तीनपेरिया, पंचपेरिया, लोहा पुल, बहरामपुर मादहा गांव में, जुड़ावनपुर थाना अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव ने पहाड़पुर बाजार, राघोपुर पूर्वी एवं राघोपुर पश्चिमी ,जुड़ावनपुर क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










