hajipur news. महिला के साथ छेड़खानी में मारपीट, चार घायल

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Sep 2024 10:33 PM

विज्ञापन

पातेपुर थाना क्षेत्र के बरडीहा तुर्की गांव के टरवा डीह टोला में शौच के लिए गयी महिला के साथ छेड़खानी

विज्ञापन

पातेपुर. पातेपुर थाना क्षेत्र के बरडीहा तुर्की गांव के टरवा डीह टोला में शौच के लिए गयी महिला के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी. मारपीट में एक महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. मौके पर जुटे लोगों ने घायलों को इलाज के लिए पातेपुर पीएचसी में भर्ती कराया. वहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने दो लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया. सदर अस्पताल में नगर थाना की पुलिस ने इलाजरत घायल का फर्द बयान दर्ज किया है.

जानकारी के अनुसार पातेपुर थाना क्षेत्र के बरडीहा तुर्की गांव के टरवा डीह टोला निवासी जौहरी देवी शनिवार की देर शाम घर के पास ही खेत की तरफ गयी थी. आरोप है कि इसी दौरान गांव के अभिषेक कुमार, सचिन कुमार, विजय राय आदि महिला को अकेले देख उसके साथ छेड़खानी करने लगा. इसका विरोध करने पर आरोपितों ने महिला के साथ मारपीट की. महिला ने किसी तरह घर पहुंच कर घटना की जानकारी परिजनों को दी. परिजन जब आरोपित के घर शिकायत करने पहुंचे, तो आरोपित के परिजन गाली-गलौज करने लगे. इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी. मारपीट में एक पक्ष के राजेश राय, महेश राय, राम जीनिश राय तथा जौहरी देवी घायल हो गयी. मौके पर जुटे ग्रामीणों ने सभी को इलाज के लिए पातेपुर पीएचसी लेकर गये, जहां से दो लोगों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन