मानसून की जोरदार इंट्री से किसान गदगद, बुआई में जुटे

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Jul 2024 10:44 PM

विज्ञापन

मानसून की इंट्री के साथ किसान खरीफ फसल की बुआई की तैयारी में जुट गए हैं. जिले को दिए गए खरीफ फसल के लक्ष्य को पूरा कराने के लिए कृषि विभाग प्रयास में जुटा है.

विज्ञापन

हाजीपुर. मानसून की इंट्री के साथ किसान खरीफ फसल की बुआई की तैयारी में जुट गए हैं. जिले को दिए गए खरीफ फसल के लक्ष्य को पूरा कराने के लिए कृषि विभाग प्रयास में जुटा है. जिला कृषि कार्यालय के अनुसार इस वर्ष बेहतर बारिश को देखते हुए खरीफ फसल जैसे धान, मक्का, सोयाबीन, तिल, सूरजमुखी, उड़द के साथ मोटे अनाज जैसे चीना, सामा, कोदो, मड़ुआ, कौनी आदि की भी समय पर बुआई एवं उत्पादन को लेकर किसानों को प्रेरित किया जा रहा है. मोटे अनाज के लिए क्लस्टर बनाकर खेती कराने की योजना को लेकर भी लगातार प्रयास किया जा रहा है. क्लस्टर बनाने के साथ ही बीज आदि भी उपलब्ध कराया गया है.

जिला कृषि कार्यालय के आंकड़े के अनुसार इस वर्ष जिले में 503190 हेक्टेयर में धान की फसल लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. वहींए खरीफ मक्के की खेती का लक्ष्य 16953 हेक्टेयर व मोटे अनाज का लक्ष्य 357 हेक्टेयर निर्धारित किया गया है. लक्ष्य को पूरा कराने के लिए किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक एवं संबंधित अधिकारी भी क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा ले रहें हैं. हालांकि इस बार बारिश अच्छी होने के कारण धान एवं अन्य फसलों की बुआई के आंकड़े के बढ़ने की उम्मीद की जा रही है.

किसानों को अच्छे उत्पादन की उम्मीद

जिले में एक सप्ताह से हो रही बारिश के कारण किसान खेती करने में जुट गए हैं. एक तरफ जहां बड़े पैमाने पर किसान धान का बिचड़ा गिराने में लगे हैं, वहीं कई क्षेत्रों में इक्के-दुक्के किसान धान रोपना भी शुरू कर चुके हैं. पातेपुर, महुआ, चेहराकलां समेत कई प्रखंडों में धान की रोपनी शुरू हो गयी है. इसके साथ ही मक्के की बुआई को लेकर भी तैयारी जोरों पर चल रही है. किसानों ने बताया कि इस वर्ष समय से बारिश होने के कारण अच्छा उत्पादन होने की उम्मीद है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन