hajipur news. धूमधाम से मनायी गयी चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती

Updated:
विज्ञापन
hajipur news. धूमधाम से मनायी गयी चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती

शहर के कुशवाहा आश्रम में हुआ आयोजन, कार्यक्रम का शुभारंभ स्वतंत्रता सेनानी महेंद्र सिंह एवं कुशवाहा संघ के अध्यक्ष आरपी रत्नाकर ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया

विज्ञापन

हाजीपुर. शहर के कुशवाहा आश्रम में रविवार को चक्रवर्ती सम्राट अशोक की 2369वीं जयंती धूमधाम से मनायी गयी. कार्यक्रम का शुभारंभ स्वतंत्रता सेनानी महेंद्र सिंह एवं कुशवाहा संघ के अध्यक्ष आरपी रत्नाकर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर की. समारोह में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया. इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि चक्रवर्ती सम्राट अशोक जनता की भलाई के लिए बहुत कुछ किया. उनके बताये रास्ते पर चलना ही सम्राट अशोक के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. वक्ताओं ने सम्राट अशोक के सिद्धांतों को अपनाने और समाज में उनके विचारों का प्रचार-प्रसार करने का संकल्प भी लिया. समारोह में कुशवाहा समाज के चिकित्सक, शिक्षक, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक पदाधिकारी, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष को कुशवंशी सेना (भारत) के अध्यक्ष अमित कुशवाहा, विशाल कुशवाहा, नवीन सिंह कुशवाहा, चंदन कुशवाहा, पप्पू कुशवाहा, रॉकी कुशवाहा आदि ने अंगवस्त्र, सम्राट अशोक का मोमेंटो व सम्मानपत्र देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कुशवंशी सेना (भारत) के संयोजक अधिवक्ता सुजीत कुशवाहा ने की तथा संचालन रंजन सिंह कुशवाहा ने किया. धन्यवाद ज्ञापन अमित कुशवाहा, सह संयोजक मुकेश कुशवाहा व विशाल कुशवाहा ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shashi Kant Kumar

लेखक के बारे में

By Shashi Kant Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन