झोंपड़ी पर बरगद गिरने से वृद्ध की मौत, गांव में मचा हड़कंप

Published by :AMLESH PRASAD
Published at :04 May 2026 10:47 PM (IST)
विज्ञापन
झोंपड़ी पर बरगद गिरने से वृद्ध की मौत, गांव में मचा हड़कंप

बेलसर थाना क्षेत्र के मनोरा पंचायत अंतर्गत उफरौल गांव में सोमवार की शाम आयी तेज आंधी और बारिश ने एक परिवार पर कहर बरपा दिया.

विज्ञापन

पटेढ़ी बेलसर. बेलसर थाना क्षेत्र के मनोरा पंचायत अंतर्गत उफरौल गांव में सोमवार की शाम आयी तेज आंधी और बारिश ने एक परिवार पर कहर बरपा दिया. अचानक चली तेज हवा के कारण एक विशाल बरगद का पेड़ पास में बनी झोंपड़ी पर गिर पड़ा. हादसे के वक्त झोंपड़ी में बैठे एक वृद्ध पेड़ के नीचे दब गये, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गयी. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए जेसीबी मंगवाया और काफी मशक्कत के बाद पेड़ के नीचे दबे वृद्ध को बाहर निकाला. पेड़ के विशाल आकार के कारण शव निकालने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा. मृतक की पहचान मनोरा पंचायत के उफरौल गांव निवासी स्वर्गीय जनक राय के 60 वर्षीय पुत्र लक्षन राय के रूप में हुई है. वे अपने पीछे पत्नी गिरजा देवी और तीन पुत्रों को छोड़ गये हैं. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है. सूचना मिलते ही बेलसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. तेज आंधी बारिश से तंबाकू के किसानों को हुई काफी क्षति

गोरौल. प्रखंड क्षेत्र में देर शाम हुई बारिश से किसानों को काफी क्षति हुई है. इस आपदा से क्षेत्र के किसानों का कमर टूट गया है. प्रखंड के गोरौल, आदमपुर बहादुरपुर, सोंधो बरेबा, पोझा, रसूलपुर कोरीगांव, प्रेमराज, रुकमंजरी, बेलवर, पिरापुर मथुरा, रसूलपुर तुर्की, बकसामा सहित दर्जनों गांवों में मकई की खेती होती है. जो फसल खेतों में लगी हुई है उसे थोड़ा पानी से फायदा हुआ है. वही तंबाकू के किसानों काे काफी क्षति हुई है. यही हाल लीची एवं आम की फसलों की भी है. जो तेज हवा से आम के टिकोला एवं लीची को काफी नुकसान पहुंचा है.

राजापाकर. प्रखंड क्षेत्र में सोमवार की शाम हुई तेज आंधी-बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा. तेज बारिश के कारण खेत खलिहानों में पानी लग गयी. वहीं दूसरी ओर लोगों को गर्मी से मिली राहत है. तो हल्की ठंड ने लोगों को ठंडी मौसम का याद दिला दिया. आंधी के ठीक बाद मूसलाधार बारिश शुरू होते ही सामान्य जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया. बारिश की तीव्रता और घने बादलों के कारण दिन में ही ऐसा नजारा बन गया मानो रात हो गयी हो. घने काले बादलों ने आसमान को ढक लिया और हर तरफ अंधेरा पसर गया. बारिश से भींगी सड़कों पर वाहनों की हेडलाइट ही रोशनी की सहारा बनी. तेज आंधी और बारिश के बीच सबसे बड़ी समस्या बिजली की कटौती रही. तेज हवाओं के कारण बिजली के तार टूटने या पेड़ गिरने से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गयी. खबर लिखे जाने तक गांव के सभी हिस्से में अंधेरा बना हुआ है और लोग मोमबत्तियों और टॉर्च के सहारे वक्त काट रहे है. विद्युत विभाग के अधिकारियों के अनुसार, मौसम ठीक होने के बाद मरम्मत का काम शुरू किया जायेगा. मूसलाधार बारिश के कारण सड़कों पर जलजमाव की समस्या पैदा हो गयी है. जिससे आवाजाही मुश्किल हो गयी है. दफ्तरों से घर लौट रहे लोग इस अचानक आये बारिश में फंस गये.

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन