hajipur news. कोयला परिवहन और नयी रेललाइन को लेकर पूमरे जीएम ने की उच्चस्तरीय बैठक

Updated:
विज्ञापन
hajipur news. कोयला परिवहन और नयी रेललाइन को लेकर पूमरे जीएम ने की उच्चस्तरीय बैठक

पूर्व मध्य रेल के जीएम छत्रसाल सिंह ने बुधवार को पूर्व मध्य रेल मुख्यालय में दामोदर वैली कारपोरेशन (डीवीसी) के चेयरमैन एस सुरेश कुमार के साथ उच्चस्तरीय बैठक की

विज्ञापन

हाजीपुर. पूर्व मध्य रेल के जीएम छत्रसाल सिंह ने बुधवार को पूर्व मध्य रेल मुख्यालय में दामोदर वैली कारपोरेशन (डीवीसी) के चेयरमैन एस सुरेश कुमार के साथ उच्चस्तरीय बैठक की. बैठक में डिस्पैच ऑपरेशन और बनहरडीह से कोयला खदानों तक प्रस्तावित नयी रेल लाइन के निर्माण सहित कोयला खदानों से कोयले के सुगम परिवहन को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. इस अवसर पर पूर्व मध्य रेल की ओर से मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण, दक्षिण) रामाश्रय पांडेय, प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक डॉ मनोज सिंह और प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक इंदू रानी दुबे सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे. बैठक में थर्मल पावर स्टेशनों को कोयले की आसान आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आरओबी निर्माण से जुड़े मुद्दे, साइडिंग से रेल लाइनों की कनेक्टिविटी, गति शक्ति नीति के तहत कोडरमा स्टेशन पर वाई कनेक्शन का निर्माण और बनहरडीह से कोयला खदानों तक प्रस्तावित नयी रेल लाइन के निर्माण जैसे प्रमुख बिंदुओं पर विशेष चर्चा की गयी.

डिस्क्लेम��: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shashi Kant Kumar

लेखक के बारे में

By Shashi Kant Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन