ePaper

hajipur news. कश्मीर में हालात सामान्य होने का सरकार का दावा खोखला हुआ साबित

Updated at : 25 Apr 2025 11:24 PM (IST)
विज्ञापन
hajipur news. कश्मीर में हालात सामान्य होने का सरकार का दावा खोखला हुआ साबित

पहलगाम में 28 निर्दोष लोगों की हत्या के विरोध में शुक्रवार को महागठबंधन के राज्यव्यापी आह्वान पर जिला मुख्यालय हाजीपुर में कैंडल मार्च निकाला गया

विज्ञापन

हाजीपुर. पहलगाम में 28 निर्दोष लोगों की हत्या के विरोध में शुक्रवार को महागठबंधन के राज्यव्यापी आह्वान पर जिला मुख्यालय हाजीपुर में कैंडल मार्च निकाला गया. शहर के अनवरपुर चौक से त्रिमूर्ति चौक तक कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि सभा की गयी. श्रद्धांजलि सभा को महागठबंधन के नेताओं ने पहलगाम में 28 निर्दोष लोगों की हत्या की निंदा की तथा मृतकों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए उनके परिजनों के साथ एकजुटता प्रदर्शित की. नेताओं ने कहा कि यह घटना साबित करती है कि कश्मीर की हालत सामान्य होने के सरकार के दावे पूरी तरह खोखले हैं. आम नागरिकों, प्रवासी मजदूरों और अब पर्यटकों पर हो रहे हमले इस बात की गवाही देते हैं कि शांति और सुरक्षा की स्थिति बेहद चिंताजनक है. मोदी सरकार कश्मीर में आतंकी घटनाओं को रोकने में पूरी तरह विफल रही है. महागठबंधन के नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे समय में जब सरकार को अपनी विफलता स्वीकार करनी चाहिए थी, नफरत फैलाने की काेशिशि की जा रही है. सुरक्षा में बार-बार चूक और निर्दोष पर्यटकों की रक्षा में असफल देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को जवाब देना चाहिए. इस दौरान पहलगाम आतंकी हमले के गुनहगारों को ऐसी सजा देने की मांग की गयी, आतंकवाद की आने वाली नस्लें याद रखें. कैंडल मार्च में महुआ विधायक डॉ मुकेश रौशन, राजापाकर विधायक प्रतिमा कुमारी, देव कुमार चौरसिया, युवा राजद नेता उत्पाल यादव, राजद जिला अध्यक्ष बैद्यनाथ चंद्रवंशी, भाकपा माले के जिला सचिव विशेश्वर प्रसाद यादव, कांग्रेस नेता महेश प्रसाद राय, सीपीआई के अशोक ठाकुर, सीपीएम के रमाशंकर भारती, पूर्व मुखिया सुरेश कुमार, माले नेता रामबाबू भगत, मजिंदर साह, कुमारी गिरजा पासवान, सीपीएम के दीनबंधु प्रसाद, शीला देवी, मोहम्मद शमशाद आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shashi Kant Kumar

लेखक के बारे में

By Shashi Kant Kumar

Shashi Kant Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन