ePaper

वैशाली लोकसभा क्षेत्र में आज शाम थम जायेगा चुनाव प्रचार

Updated at : 22 May 2024 10:20 PM (IST)
विज्ञापन
वैशाली लोकसभा क्षेत्र में आज शाम थम जायेगा चुनाव प्रचार

वैशाली लोकसभा क्षेत्र में छठे चरण में 25 मई को चुनाव होना है. शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए जिला प्रशासन मुस्तैदी से जुटी है. मतदान की तारीख काफी नजदीक आ गयी है. इसके कारण क्षेत्र में सियासी सरगर्मी काफी तेज हो गयी है. चुनाव प्रचार अब अंतिम चरण में पहुंच गया है.

विज्ञापन

दम-खम के साथ मतदाताओं को रिझाने में जुटे उम्मीदवार और समर्थक हाजीपुर. वैशाली लोकसभा क्षेत्र में छठे चरण में 25 मई को चुनाव होना है. शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए जिला प्रशासन मुस्तैदी से जुटी है. मतदान की तारीख काफी नजदीक आ गयी है. इसके कारण क्षेत्र में सियासी सरगर्मी काफी तेज हो गयी है. चुनाव प्रचार अब अंतिम चरण में पहुंच गया है. गुरुवार की शाम पांच बजे से क्षेत्र में चुनाव प्रचार बंद हो जायेगा. प्रचार के लिए बचे हुए समय का पूरा उपयोग करते हुए प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी है. दम खम के साथ मतदाताओं को अपने पाले में करने की जुगत में लगे है. वहीं प्रत्याशी के समर्थकों ने भी चुनाव प्रचार में गति लाते हुए अधिक से अधिक मतदाताओं तक पहुंचने का प्रयास कर रहे है. लग्जरी वाहनों के साथ बाइक से प्रत्याशी समर्थक गांव-गांव, गली-गली पहुंच कर मतदाताओं को रिझाने में लगे है. वही मुख्यधारा की राजनीतिक पार्टियों के बड़े नेता लगातार सभा कर लोगों को अपने उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे है. बड़े चेहरे के साथ छोटे नेता भी कर रहे जनसंपर्क : वैशाली लोकसभा क्षेत्र में जिले का एक मात्र विधानसभा वैशाली शामिल है. क्षेत्र में 15 उम्मीदवार चुनावी मैदान अपनी किस्मत आजमा रहे है. जिसमें एनडीए गठबंधन से लोजपा रामविलास के उम्मीदवार वीणा देवी और इंडिया गठबंधन से राजद के उम्मीदवार डॉ विजय कुमार शुक्ला उर्फ मुन्ना शुक्ला के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है. दोनों उम्मीदवारों के पक्ष में गठबंधन के बड़े-बड़े नेता कई चुनावी सभा और रोड शो कर चुके है. बचे हुए समय का पूरा उपयोग करते हुए दोनों उम्मीदवार मतदाता को अपने पाले में करने के लिए पूरा दम-खम लगाए हुए है. प्रचार के अंतिम दौर में जातीय वोट को एकत्रित करने के लिए विभिन्न जातियों के छोटे नेताओं को भी जनसंपर्क कार्य में लगाया गया है. छोटे नेता अपने जाति के मतदाताओं के घर जाकर अपने नेता के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे है. इसके अलावे अन्य दलों और निर्दलीय उम्मीदवार भी अपने-अपने तरीके से मतदाताओं को रिझाने में लगे है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन