भाजपा नेता मनोज कुमार का दिल्ली में निधन, पैतृक गांव मोहनपुर में उमड़ी लोगों की भीड़
मृतक मनोज का फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network
राघोपुर भाजपा पश्चिमी मंडल के उपाध्यक्ष मनोज कुमार का दिल्ली में निधन। उनके निधन से भाजपा कार्यकर्ताओं और मोहनपुर गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
Hajipur News : राघोपुर में भाजपा पश्चिमी मंडल के उपाध्यक्ष एवं मोहनपुर निवासी मनोज कुमार का बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान असामयिक निधन हो गया. गुरुवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव मोहनपुर लाया गया, जहां अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी. उनके निधन से भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पूरे गांव में शोक की लहर है.
आपके शहर में
25 वर्षों से संगठन से जुड़े थे मनोज कुमार
भाजपा नमामि गंगे प्रकल्प के प्रदेश सह संयोजक गौतम सिंह ने बताया कि मनोज कुमार छात्र जीवन से ही सामाजिक कार्यों से जुड़े थे. वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में नगर मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुके थे. पिछले करीब 25 वर्षों से एबीवीपी और भाजपा से जुड़े रहकर संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे. वर्तमान में वह राघोपुर भाजपा पश्चिमी मंडल के उपाध्यक्ष थे. उन्होंने कहा कि मनोज कुमार के निधन से संगठन ने एक कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ता खो दिया है.
मिलनसार और जमीनी कार्यकर्ता के रूप में थी पहचान
राम बच्चन राय ने कहा कि मनोज कुमार मिलनसार और जमीनी कार्यकर्ता थे. जनसंगठन के लिए उनका निधन अपूरणीय क्षति है. उनके निधन से भाजपा परिवार के साथ-साथ पूरे मोहनपुर गांव में शोक का माहौल है. ग्रामीण उन्हें सरल, सहयोगी और संघर्षशील व्यक्ति के रूप में याद कर रहे हैं.
इनलोगों ने जताया दुख
मौके पर भाजपा विधानसभा संयोजक हरेंद्र दास, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष धनंजय सिंह, शिव शंकर यादव, डॉ. मुकेश राय, सत्येंद्र सिंह, प्रमोद रजक, रामजीवन पासवान, जयप्रकाश सिंह, मोहनपुर मुखिया शिवसागर राय, सिकंदर राय, हरिवंश राय, रंजीत कुमार, सुभाष कुमार, टिंकू कुमार, पूर्व सरपंच रमेश भगत समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और कार्यकर्ता मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
