भागलपुर-अहमदाबाद के बीच चलेगी साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस, पटना समेत कई स्टेशनों को मिलेगा लाभ
ट्रेन की सांकेतिक तस्वीर
भागलपुर और अहमदाबाद के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन 26 अगस्त से शुरू होगा। ट्रेन का रूट, समय और कोच की पूरी जानकारी यहाँ विस्तार से देखें।
Weekly Train : हाजीपुर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने भागलपुर और अहमदाबाद के बीच नई साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस के नियमित परिचालन की घोषणा की है. ट्रेन संख्या 19423/19424 पटना, किउल, डीडीयू, कोटा और रतलाम के रास्ते चलेगी. इस ट्रेन के नियमित परिचालन से बिहार के यात्रियों को गुजरात आने-जाने में सुविधा होगी.
आपके शहर में
26 अगस्त से अहमदाबाद और 28 अगस्त से भागलपुर से होगी शुरुआत
रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 19423 अहमदाबाद-भागलपुर अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन 26 अगस्त 2026 से प्रत्येक बुधवार को होगा. वहीं, ट्रेन संख्या 19424 भागलपुर-अहमदाबाद अमृत भारत एक्सप्रेस 28 अगस्त 2026 से प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी.
इससे पहले इस रूट पर अहमदाबाद-पटना क्लोन स्पेशल 09447/09448 का परिचालन किया जा रहा था. अब इसे नियमित अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप में अपग्रेड किया गया है.
22 कोच की होगी ट्रेन
नई अमृत भारत एक्सप्रेस में कुल 22 कोच होंगे. इनमें 11 साधारण द्वितीय श्रेणी, आठ शयनयान श्रेणी, एक पेंट्रीकार और दो एलएसएलआरडी कोच शामिल हैं.
बुधवार शाम अहमदाबाद से खुलेगी
ट्रेन संख्या 19423 अहमदाबाद-भागलपुर प्रत्येक बुधवार को अहमदाबाद से शाम 6:30 बजे रवाना होगी और शुक्रवार सुबह 6:40 बजे भागलपुर पहुंचेगी.
यह ट्रेन रास्ते में डीडीयू, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना जंक्शन, बख्तियारपुर, मोकामा, किउल, अभयपुर, जमालपुर और सुलतानगंज सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी. ट्रेन गुरुवार रात 9:13 बजे डीडीयू और शुक्रवार रात 12:43 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी.
शुक्रवार को भागलपुर से होगी वापसी
ट्रेन संख्या 19424 भागलपुर-अहमदाबाद प्रत्येक शुक्रवार को भागलपुर से शाम 4:45 बजे रवाना होगी. वापसी में ट्रेन सुलतानगंज, अभयपुर, किउल, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना जंक्शन, दानापुर, आरा, बक्सर और डीडीयू होते हुए रविवार सुबह 5:25 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी. पटना जंक्शन पर ट्रेन का निर्धारित आगमन रात 9:58 बजे होगा. नई ट्रेन के नियमित परिचालन से भागलपुर, पटना और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को अहमदाबाद की यात्रा के लिए अतिरिक्त सुविधा मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अभिषेक कुमार
अभिषेक कुमार 9 साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. इनकी सबसे अच्छी पकड़ क्राइम और राजनीति की खबरों पर है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए