hajipur news. ट्रक की ठोकर से बाइक सवार घायल

Published by : Abhishek shaswat Updated At : 15 Oct 2025 6:19 PM

विज्ञापन

इस घटना में बाइक सवार फुलवरिया निवासी विनोद कुमार घायल हो गया, उसे निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है

विज्ञापन

महुआ. महुआ थाना क्षेत्र के महुआ मुकुंदपुर गांव में साइड लेने के दौरान ट्रक की चपेट में आ जाने से बाइक सवार घायल हो गया. उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर तेज रफ्तार ट्रक चालक ने साइड लेने के दौरान महुआ मुकुंदपुर गांव में नहर के पास एक बाइक में ठोकर मार दी. इस घटना में बाइक सवार फुलवरिया निवासी विनोद कुमार घायल हो गया. उसे निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को भी दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच और कार्रवाई में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek shaswat

लेखक के बारे में

By Abhishek shaswat

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन