वैशाली में बारात आई स्कॉर्पियो की लूट, दूल्हे के पास रखे डेढ़ लाख के गहने भी ले गए बदमाश

Updated:
विज्ञापन
वैशाली में बारात आई स्कॉर्पियो की लूट, दूल्हे के पास रखे डेढ़ लाख के गहने भी ले गए बदमाश

Baraat Loot Case: वैशाली के राघोपुर में बारात की गाड़ियों पर हथियारबंद बदमाशों ने हमला कर स्कॉर्पियो, डेढ़ लाख रुपये के गहने और सोने के लॉकेट लूट लिए. मारपीट में दो ड्राइवर घायल हुए. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Baraat Loot Case: वैशाली जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात बारात की गाड़ियों को निशाना बनाकर हथियारबंद बदमाशों ने लूटपाट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया. रामपुर श्यामचंद भट्ठी के पास करीब एक दर्जन से अधिक बदमाशों ने बारात में शामिल कार और स्कॉर्पियो को रोककर मारपीट की तथा डेढ़ लाख रुपये के गहने, सोने के लॉकेट और एक स्कॉर्पियो लूटकर फरार हो गए. घटना में दो ड्राइवर घायल हो गए.

पटना से सैदाबाद जा रही थी बारात

जानकारी के अनुसार पटना के कंगनघाट से बुद्धू राय के पुत्र की बारात वैशाली के सैदाबाद निवासी भोला राय के यहां जा रही थी. रात करीब 11:30 बजे हेमतपुर के भरत चौक से एक सफारी और बाइक सवार बदमाशों ने बारात की गाड़ियों का पीछा करना शुरू किया.

ईंट भट्ठे के पास गाड़ी रोककर की लूट

रामपुर श्यामचंद भट्ठी के पास बदमाशों ने दूल्हे को ले जा रही गाड़ी को रोक लिया. इसके बाद पिस्टल की बट और अन्य हथियारों से ड्राइवर रामकृष्ण कुमार और सूरज कुमार के साथ मारपीट की. मारपीट के दौरान दोनों घायल हो गए.

डेढ़ लाख के गहने और स्कॉर्पियो लेकर फरार

बदमाश कार में रखे बैग से करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य के गहने, दोनों ड्राइवरों के गले में पहने सोने के बजरंगबली लॉकेट तथा उजले रंग की स्कॉर्पियो (BR01PK 2437) लूटकर फरार हो गए. घटना के दौरान मारपीट देख दूल्हा गाड़ी से उतरकर सुरक्षित स्थान की ओर भाग गया.

शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीण, पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद ड्राइवरों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल रामकृष्ण कुमार को राघोपुर थाना तथा बाद में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज कराया गया.

पुलिस का क्या कहना है?

राघोपुर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष से शिकायत मिली है. उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: बिहार में ‘फ्री’ की बीयर! हाजीपुर में ट्रक-पिकअप की टक्कर के बाद मची लूट, बोतलें बटोरने लगे लोग

विज्ञापन
Abhishek Shaswat

लेखक के बारे में

By Abhishek Shaswat

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन