ePaper

महिला से 3.33 लाख रुपये से भरा थैला बदमाशों ने छीना

Updated at : 03 Sep 2024 10:50 PM (IST)
विज्ञापन
महिला से 3.33 लाख रुपये से भरा थैला बदमाशों ने छीना

नगर थाना क्षेत्र के अंजानपीर चौक के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला से 3.33 लाख रुपये झपट्टा मार कर छीन लिया.

विज्ञापन

हाजीपुर. नगर थाना क्षेत्र के अंजानपीर चौक के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला से 3.33 लाख रुपये झपट्टा मार कर छीन लिया. महिला के शोर मचाने पर मौके पर जुटे लोगों ने घटना की सूचना नगर थाना की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर महिला से पूछताछ करने के बाद बदमाशों के भागने की दिशा में छापेमारी करने के साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी को खंगालने में जुटी है. जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के बागमली मुहल्ला निवासी राजकिशोर प्रसाद की पत्नी कंचन देवी आइडीबीआइ बैंक की शाखा से तीन लाख 33 हजार रुपये निकासी कर घर लौट रही थी. इस दौरान महिला जैसे ही अंजानपीर चौक के पास पहुंची कि पीछे से आ रहे बाइक सवार बदमाश हाथ से पैसे भरा थैला झपट कर अंजानपीर चौक की तरफ फरार हो गये. महिला के शोर मचाने पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी. मौके पर जुटे लोगों ने घटना की सूचना नगर थाने की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच पीड़ित महिला से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी ली. पुलिस इस मामले में घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है. बताया गया कि बदमाश महिला का पीछा बैंक के पास से ही करते आ रहे थे. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र के अंजानपीर के पास बाइक सवार बदमाश एक महिला से तीन लाख 33 हजार रुपये झपट कर फरार हो गये हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है. बदमाशों के भागने की दिशा में पुलिस छापेमारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन