ePaper

HAJIPUR NEWS. पंचायत सरकार भवन के निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप, ग्रामीणों ने किया हंगामा

Updated at : 04 May 2025 6:13 PM (IST)
विज्ञापन
HAJIPUR NEWS. पंचायत सरकार भवन के निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप, ग्रामीणों ने किया हंगामा

जंदाहा प्रखंड के पीरापुर गांव का मामला, प्रशासन से निर्माण सामग्री की जांच कराने की मांग

विज्ञापन

जंदाहा. जंदाहा प्रखंड के पीरापुर गांव में भवन निर्माण विभाग द्वारा बनाए जा रहे पंचायत सरकार भवन के निर्माण में अनियमितता बरते जाने को लेकर ग्रामीणों ने रविवार को विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान निर्माणाधीन भवन में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगा ग्रामीणों ने नाराजगी जाहिर करते हुए तत्काल काम को रोक लगाने की मांग जिला प्रशासन से की है. जानकारी के अनुसार रविवार को जंदाहा प्रखंड के पीरापुर गांव में बन रहे पंचायत सरकार भवन के निर्माण में ठेकेदार के द्वारा अनियमितता बरते जाने तथा घटिया सामग्री का उपयोग को लेकर ग्रामीणों ने निर्माण कार्य का विरोध कर दिया़ उन्होंने प्रशासन से निर्माण सामग्री की जांच कराने की मांग की है. ग्रामीण सुधीर कुमार चौधरी, मोतीलाल चौधरी, रंजीत कुमार, गौतम कुमार, रॉकी कुमार आदि ने बताया कि पंचायत सरकार भवन बनना शुरु हो गया है लेकिन ठेकेदार के द्वारा योजना स्थल पर सूचना पट्ट नहीं लगाया गया है. कितनी राशि से तथा कितने समय में भवन निर्माण कार्य पूरा होना है इसकी भी जानकारी ग्रामीणों को नहीं दी गयी है. बताया की ठेकेदार द्वारा मनमानी तरीके से कराये जा रहे कार्य को लेकर बड़ा आंदोलन करने का अल्टीमेटम दिया गया है. लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता विहीन गिट्टी, सफेद बालू और घटिया इंट का धड़ल्ले से प्रयोग किया जा रहा है.

मानक के अनुरूप नहीं हुआ, तो काम रुकवा देंगे ग्रामीण

ग्रामीणों ने कहा कि अगर मानक के अनुरूप कार्य नहीं होगा तो लोग इसका विरोध करते हुए कार्य नहीं होने देंगे. आरोप है कि भवन निर्माण में पिलर की ढलाई में भी मानक के अनुरूप सामग्री का उपयोग नहीं किया जा रहा है. इससे भवन का नींव ही कमजोर होगा तो पंचायत सरकार भवन कितना मजबूत बनेगा. ठेकेदार के द्वारा सुधार नहीं किया गया व गुणवत्तापूर्ण कार्य की पारदर्शिता नहीं रखी गयी तो इसके लिए आंदोलन तेज होगा. बताया गया कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के इस्तेमाल तथा गुणवत्तापूर्ण कार्य का विरोध करने पर ठेकेदार के द्वारा केस में फंसाने की धमकी दी गयी है. एसडीओ ऋषिकेश रंजन ने बताया कि पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य में अनियमितता की शिकायत मिली है. इस प्रकार की गड़बड़ी की जा रही है तो सोमवार को कनीय अभियंता को निर्माण स्थल पर भेज कर इसकी जांच कराई जायेगी. वहीं ठेकेदार गुड्डू सिंह ने बताया कि मेरा कार्य सभी ठेकेदारों से बेहतर किया जा रहा है. साथ ही उन्होंने कहा की विरोध कर रहे लोगों द्वारा मटेरियल को कहीं भी जांच करा सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shashi Kant Kumar

लेखक के बारे में

By Shashi Kant Kumar

Shashi Kant Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन