ePaper

hajipur news. सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोपित युवक गिरफ्तार, जिंदगी व मौत के बीच जूझ रही मासूम

Updated at : 25 Apr 2025 11:23 PM (IST)
विज्ञापन
hajipur news. सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोपित युवक गिरफ्तार, जिंदगी व मौत के बीच जूझ रही मासूम

खोजबीन के दौरान परिजनों को खेत में जाने से रोक रहा था आरोपित, एक महिला व बच्ची के साथ पहले भी दुष्कर्म कर चुका है आरोपित

विज्ञापन

हाजीपुर/ पातेपुर. बलिगांव थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की देर शाम एक सात वर्षीया बच्ची से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या करने का प्रयास करने के आरोपित युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में पीड़िता के पिता के फर्द बयान के आधार पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है. एफएसएल की टीम ने भी सदर अस्पताल पहुंच कर जानकारी लेने के बाद घटना स्थल का दौरा कर साक्ष्य इकट्ठा किया. फिलहाल आरोपित से पूछताछ जारी है.

गुरुवार की देर शाम बलिगांव थाना क्षेत्र के एक गांव में दुकान से बिस्कुट लाने गयी एक सात वर्षीया मासूम को उसका ही कथित चाचा बहला-फुसला कर मक्के के खेत में ले गया और दुष्कर्म किया. काफी देर तक बच्ची को घर में नहीं देख परिजनों ने काफी खोजबीन की थी. इस दौरान बच्ची मक्का के खेत में बदहवास स्थिति में पायी गयी थी. परिजन उसे आनन-फानन में इलाज के लिए देर रात पातेपुर पीएचसी लेकर पहुंचे थे, जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची की नाजुक स्थिति को देखते हुए तत्काल सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया था. सदर अस्पताल में बच्ची जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है.

खोजबीन के दौरान परिजनों के साथ था आरोपित

इस मामले में पीड़ित के परिजनों ने बताया कि बच्ची के गले पर काला निशान देखा गया है. इससे पता चलता है कि दुष्कर्म के बाद आरोपित ने बच्ची को गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया था. परिजनों का आरोप है कि खोजबीन के दौरान आरोपित उन लोगों के साथ ही था. वह लोगों को मक्का के खेत में जाने से भी रोक रहा था. इसी दौरान लोग उसकी बातों को अनदेखी कर खेत में गये तो बच्ची को बरामद किया गया. बच्ची के मिलते ही आरोपित फरार हो गया, जिसके बाद परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष डीके महतो पुलिस टीम के साथ मौके पर पहंच कर मामले की जांच में जुट गये.

गांव के पास से पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार

इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म की सूचना मिलते ही आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की दो टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी शुरू कर दी थी. इसी दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बलिगांव मुसहरी टोला से आरोपित युवक लालबाबू राम को गिरफ्तार कर लिया. बताया गया कि आरोपित इससे पूर्व भी एक महिला तथा एक अन्य बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे चुका था. महिला के साथ दुष्कर्म मामले में लोगों ने लोक लाज के भय से प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी थी, लेकिन एक बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में पूर्व में भी उसके विरुद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज होने की जानकारी मिली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shashi Kant Kumar

लेखक के बारे में

By Shashi Kant Kumar

Shashi Kant Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन