हाजीपुर में ट्रैफिक चालान में 50% छूट का लोगों ने उठाया लाभ

Updated:
विज्ञापन
हाजीपुर में ट्रैफिक चालान में 50% छूट का लोगों ने उठाया लाभ

हाजीपुर में लगी लोक अदालत में वाहन के चालान में छूट का उठाया लाभ

विज्ञापन

हाजीपुर से कैफ अहमद की रिपोर्ट

हाजीपुर. जिला मुख्यालय स्थित व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. लोक अदालत का विधिवत उद्घाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा वैशाली एसपी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे. राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक ऋण, बिजली बिल, पारिवारिक विवाद, मोटर दुर्घटना, भूमि विवाद सहित कई मामलों के निष्पादन के लिए अलग-अलग शिविर लगाए गए थे. बैंकों द्वारा लगाए गए स्टॉल पर लोगों को ऋण निपटारे एवं समझौते से संबंधित जानकारी दी गयी, जहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और मामलों का आपसी सहमति से समाधान कराया. हालांकि, इस बार सबसे अधिक भीड़ ट्रैफिक चालान काउंटर पर देखने को मिली. ट्रैफिक नियम उल्लंघन से जुड़े चालानों में 50 प्रतिशत छूट मिलने के कारण लोगों में काफी उत्साह देखा गया. सुबह से ही लोग अपने लंबित चालानों का निपटारा कराने के लिए कतार में लगे रहे. कई लोगों ने मौके पर ही जुर्माना जमा कर अपने मामलों का निष्पादन कराया. अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य आपसी समझौते के आधार पर मामलों का त्वरित एवं सरल समाधान करना है, ताकि लोगों को लंबी न्यायिक प्रक्रिया से राहत मिल सके.

विज्ञापन
Dharmendra Kumar

लेखक के बारे में

By Dharmendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन