वैशाली: गोरौल में तालाब में डूबने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन
तलाब में डूबने से एक बच्चे की मौत को लेकर रोते बिलखते परिजन | Prabhat Khabar Network

तलाब में डूबने से एक बच्चे की मौत को लेकर रोते बिलखते परिजन

वैशाली जिले के गोरौल में तालाब में डूबने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, गांव में मातम पसरा है.

विज्ञापन

Hajipur News: गोरौल थाना क्षेत्र के असदपुर मैभरा गांव स्थित चौर के तालाब में बुधवार को डूबने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई. मृत बच्चे की पहचान हरपुर अड़रा गांव निवासी मोहम्मद आलम के पुत्र मोहम्मद इबरान के रूप में हुई है. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है.

दादा के पीछे-पीछे चौर पहुंच गया था बच्चा

जानकारी के अनुसार असदपुर मैभरा चंबर पोखर के दूसरे छोर पर हरपुर अड़रा गांव स्थित है. गांव के कई लोग चौर में मछली और बगुला पकड़ने का काम करते हैं. बुधवार की सुबह बच्चे के दादा मोहम्मद खुर्शीद चौर गए थे. इसी दौरान पांच वर्षीय इबरान भी चुपके से उनके पीछे-पीछे चौर पहुंच गया.

नहाने के दौरान हुआ हादसा

बताया जाता है कि बच्चा तालाब के पास पहुंचकर अपने कपड़े उतारकर नहाने लगा. इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई. उधर दादा के घर लौटने के बाद जब इबरान नहीं मिला तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की.

कपड़े मिलने के बाद हुआ हादसे का खुलासा

खोजबीन के दौरान तालाब के किनारे बच्चे के कपड़े मिले. इसके बाद परिजनों ने तालाब में तलाश शुरू की, जहां से इबरान को बाहर निकाला गया. आनन-फानन में उसे कटहरा चौक स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मां का रो-रोकर बुरा हाल

मृतक दो भाई और एक बहन में मझला संतान था. घटना के बाद मां सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. दादा भी गहरे सदमे में हैं. उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि यदि बच्चे पर ध्यान दिया होता तो यह हादसा नहीं होता.

पोस्टमार्टम कराने से किया इंकार

परिजनों ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया. घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और लोग शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं.


विज्ञापन
Sudhir Kumar Jha

लेखक के बारे में

By Sudhir Kumar Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन