ePaper

hajipur news. जिले के 875 मध्य व उच्च विद्यालयों में 31096 बच्चों ने प्रतियोगिता में लिया भाग

Updated at : 25 Apr 2025 11:21 PM (IST)
विज्ञापन
hajipur news. जिले के 875 मध्य व उच्च विद्यालयों में 31096 बच्चों ने प्रतियोगिता में लिया भाग

एथलेटिक्स में 15040, कबड्डी में 9456, वॉलीबॉल में 2302, फुटबॉल में 1581 एवं साइकिलिंग में 2717 बच्चों की भागीदारी रही

विज्ञापन

हाजीपुर. शिक्षा विभाग के निर्देश पर जिले में विद्यालय स्तरीय खेल प्रतियोगिता, मशाल का आयोजन शुरू हुआ. तीन दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन शुक्रवार को जिले के 875 मध्य एवं उच्च विद्यालयों में एथलेटिक्स, कबड्डी, वॉलीबॉल, साइकिलिंग तथा फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गयी, जिनमें कुल 31096 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. एथलेटिक्स में 15040, कबड्डी में 9456, वॉलीबॉल में 2302, फुटबॉल में 1581 एवं साइकिलिंग में 2717 बच्चों की भागीदारी रही. जिला शिक्षा पदाधिकारी वीरेंद्र नारायण ने कहा कि मशाल प्रतियोगिता राज्य के युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है. इस कार्यक्रम से गांवों में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (समग्र शिक्षा) राजन कुमार गिरि ने बताया कि मशाल एक विशेष पहल है, जिसका उद्देश्य बिहार के सरकारी स्कूलों में छिपी खेल प्रतिभाओं को कम उम्र में पहचानना और उन्हें उच्च स्तरीय प्रशिक्षण देकर राष्ट्रीय-अंतराष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी बनाना है. शुक्रवार को जिले के पातेपुर, महुआ, बिदुपुर, वैशाली प्रखंड के अधिकांश विद्यालयों में प्रतियोगिता आयोजित हुई. वहीं हाजीपुर, गोरौल, जंदाहा, महनार, राजापाकर, भगवानपुर के कुछ विद्यालयों को छोड़कर प्रतियोगिता का आयोजन नहीं हुआ. जिला शिक्षा पदाधिकारी वीरेंद्र नारायण ने संबंधित सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि जिले के सभी विद्यालयों में पंजीकृत बच्चों की प्रतियोगिता में सहभागिता सुनिश्चित करें. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने आदेश जारी कर सभी प्रखंडों के विद्यालयों के अनुश्रवण के लिए 25 नोडल अधिकारियों को नियुक्त किया है. सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी वरीय प्रभार में रहेंगे. विद्यालय के प्रधानाध्यापक कार्य की अधिकता को देखते हुए अन्य शिक्षकों को भी प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए प्रतिनियुक्ति करेंगे. उक्त अवधि में कोई भी शिक्षक छुट्टी पर जाने से पहले जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से अनुमति प्राप्त करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shashi Kant Kumar

लेखक के बारे में

By Shashi Kant Kumar

Shashi Kant Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन