hajipur news. 30 कार्टन बियर बरामद, स्कॉर्पियो व चार बाइक जब्त

Updated:
विज्ञापन
hajipur news. 30 कार्टन बियर बरामद, स्कॉर्पियो व चार बाइक जब्त

पुलिस ने चौक पर संदिग्ध स्थिति में खड़ी स्कॉर्पियो तथा कुछ बाइक देखी, पुलिस के पहुंचते ही स्कॉर्पियो चालक गाड़ी लेकर भागने लगा

विज्ञापन

महुआ. महुआ थाना की पुलिस ने महुआ-हाजीपुर मार्ग पर छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है. पुलिस ने मौके से एक स्कॉर्पियो व चार बाइक भी जब्त क है. पुलिस इस मामले में धंधेबाजों की पहचान कर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई में जुटी है. हालांकि, पुलिस के मौके पर पहुंचते ही सभी धंधेबाज अंधेरा का लाभ उठाकर भागने में सफल हो गये. जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रात थानाध्यक्ष राजेश शरण को गुप्त सूचना मिली थी कि महुआ-हाजीपुर मार्ग पर बेलकुंडा के पास शराब की खेप पहुंचने वाली है. सूचना मिलते ही पुलिस ने बेलकुंडा चौक के पास पहुंच गयी. पुलिस ने चौक पर संदिग्ध स्थिति में खड़ी स्कॉर्पियो तथा कुछ बाइक देखी. पुलिस के पहुंचते ही स्कॉर्पियो चालक गाड़ी लेकर भागने लगा. पुलिस ने उसका पीछा करना शुरू किया. इस दौरान कुछ ही दूरी पर चालक गाड़ी खड़ी कर फरार हो गया. पुलिस ने स्कॉर्पियो की तलाशी ली तो उसपर 30 कार्टन बियर लोड थी. पुलिस स्कॉर्पियो और चार बाइक जब्त कर थाना ले गयी. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. जल्द ही शराब कारोबारी को भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shashi Kant Kumar

लेखक के बारे में

By Shashi Kant Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन