hajipur news. मेगा टिकट चेकिंग अभियान में वसूले गये 23 लाख

Updated:
विज्ञापन
hajipur news. मेगा टिकट चेकिंग अभियान में वसूले गये  23 लाख

पूर्व मध्य रेलवे ने रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सोनपुर मंडल के स्टेशनों पर मेगा टिकट जांच अभियान चलाया

विज्ञापन

हाजीपुर

. पूर्व मध्य रेलवे ने रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सोनपुर मंडल के स्टेशनों पर मेगा टिकट जांच अभियान चलाया. यह अभियान मंडल रेल प्रबंधक के कुशल निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रौशन कुमार के नेतृत्व में चलाया गया. मंडल में अभियान के दौरान सोनपुर मंडल के सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, नवगछिया सहित अन्य प्रमुख स्टेशनों व ट्रेनों में एक साथ समन्वित और सघन टिकट जांच की गयी. इस विशेष टिकट चेकिंग अभियान के दौरान कुल 3442 यात्रियों से बाईस लाख चौरानवे हजार एक सौ निन्यानवे रुपये का जुर्माना वसूला गया. मेगा टिकट जांच अभियान के दौरान टिकट जांच दल ने बिना टिकट यात्रा, गलत श्रेणी में यात्रा, अनियमित टिकट तथा मासिक पास के दुरुपयोग जैसे मामलों में तत्परता से कार्रवाई की गयी. इस संयुक्त अभियान में सोनपुर मंडल के अनुभवी टिकट निरीक्षक, वाणिज्य निरीक्षक एवं आरपीएफ टीमों ने प्रभावी समन्वय के साथ कार्य किया. मेगा टिकट जांच अभियान के दौरान यात्रियों को नियमित टिकट लेकर यात्रा करने के लिए जागरूक भी किया गया. रेल यात्रियों को बताया गया कि वे बिना टिकट यात्रा न करें तथा रेलवे के नियमों का पालन करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shekhar Shukla

लेखक के बारे में

By Shekhar Shukla

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन