ePaper

हाजीपुर-छपरा एनएच मार्च तक होगा पूरा, 387 करोड़ की योजना पर अब तक खर्च हो चुके हैं 640 करोड़

Updated at : 06 Oct 2023 7:52 PM (IST)
विज्ञापन
हाजीपुर-छपरा एनएच मार्च तक होगा पूरा, 387 करोड़ की योजना पर अब तक खर्च हो चुके हैं 640 करोड़

एनएचएआइ की तरफ से निर्माण एजेंसी को काम तेजी से पूरा करने के लिए कामगार और मशीन की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया गया है. इसके बाद निर्माण एजेंसी ने काम की गति बढ़ा दी है. कई आरओबी का भी निर्माण तेजी से करने की प्रक्रिया शुरू हुई है.

विज्ञापन

पटना. हाजीपुर-छपरा एनएच-19 फोरलेन और टू लेन का निर्माण पूरा होने में करीब 10 साल की देरी होने के बाद अब मार्च 2024 तक पूरा होने की संभावना है. एनएचएआइ की तरफ से निर्माण एजेंसी को काम तेजी से पूरा करने के लिए कामगार और मशीन की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया गया है. इसके बाद निर्माण एजेंसी ने काम की गति बढ़ा दी है. कई आरओबी का भी निर्माण तेजी से करने की प्रक्रिया शुरू हुई है.

जमीन अधिग्रहण सहित अन्य पेच के कारण बढ़ गयी लागत

सूत्रों के अनुसार हाजीपुर-छपरा एनएच-19 का निर्माण करीब 66.74 किमी लंबाई में 27 जनवरी, 2011 को शुरू हुआ था. इसे 24 जुलाई, 2013 को बनाने की समय- सीमा तय हुई थी. इसमें जमीन अधिग्रहण सहित अन्य पेच के कारण लागत बढ़ गयी. इसकी शुरुआती लागत करीब 387 करोड़ थी, अब यह बढ़ कर करीब 640 करोड़ रुपये हो गयी है. दरअसल शुरुआती दौर में इस सड़क को बनाने में जमीन अधिग्रहण की समस्या थी. बाद में आर्थिक तंगी की वजह से निर्माण एजेंसी ने काम रोक दिया था. 2019 में एनएचएआइ की पहल पर निर्माण एजेंसी को वित्तीय मदद देनेका निर्णय हुआ. इसके बाद काम में गति आयी है.

एनएचएआइ के चेयरमैन ने दिया था निर्देश

पिछले दिनों पटना में एनएचएआइ के चेयरमैन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी. मुख्यमंत्री ने हाजीपुर-छपरा एनएच को लेकर चर्चा की थी. इसके बाद एनएचएआइ के चेयरमैन ने संबंधित अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को तेज गति से काम पूरा करवाने का निर्देश दिया था.

Also Read: मैथिली की पहली वेब सीरीज 27 अक्टूबर को होगी रिलीज, पलायन के एक अलग पहलू को सामने लेकर आयेगी ‘नून रोटी’

यह होगा फायदा

इस सड़क के बन जाने से छपरा से हाजीपुर होकर पटना आने और जाने वालों को समय की बचत होगी. खास कर छपरा शहर और इसके आसपास के इलाके के लोगों को परेशानी होती है. साथ ही आरा-छपरा सड़क पुल और सोनपुर-दीघा पुलों से आवागमन शुरू होने के बाद इस छपरा-हाजीपुर सड़क की आवश्यकता बढ़ गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन