Bihar: गोपालगंज में मौत का कोहराम, तिलक समारोह से लौट रहे लोग हादसे का हुए शिकार, चार लोगों की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Feb 2023 9:30 AM
Bihar: गोपालगंज में बड़ा हादसा हुआ है. श्रीपुर ओपी के मिश्र बतरहा गांव के समीप तिलक समारोह से पिकअप में सवार होकर लौट रहे लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं. बताया जा रहा है कि ये हादसा सड़क पर जा रहे साइकिल सवारों का बचाने में हुआ.
Bihar: गोपालगंज में बड़ा हादसा हुआ है. श्रीपुर ओपी के मिश्र बतरहा गांव के समीप तिलक समारोह से पिकअप में सवार होकर लौट रहे लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं. बताया जा रहा है कि ये हादसा सड़क पर जा रहे साइकिल सवारों का बचाने में हुआ. घटना में दो साइकिल सवार और दो पिकअप सवार की मौत हो गयी. वहीं दो लोग गंभीर रुप से जख्मी भी हुए हैं. हादसे की सूचना से इलाके में हड़कंप मज गया. गांव वालों से मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया. सात ही, पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम पर भेज दिया है. मिली जानकारी के अनुसार सभी मृतक मीरगंज के कालोपट्टी और मिश्र बतरहां के रहनेवाले हैं.
तिलक समारोह से गुरुवार की रात 10 बजे सभी लौट रही पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर साइकिल सवार दो लोगों पर पलट गई. जिससे साइकिल सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि पिकअप पलट जाने से उसपर सवार दो लोगों की मौत हो गयी. मीरगंज थाना क्षेत्र के कालोपट्टी गांव से रमेश पांडेय की बेटी का तिलक गुरुवार को उत्तर प्रदेश में गया था. रात में ही तिलक समारोह से पिकअप वाहन लौट रहा था. मिश्र बतरहां गांव के पास पहुंचते ही चालक अनियंत्रित हो गया और पिकअप वाहन पलट गया. हादसा होने के बाद लोगों की भीड़ जुट गयी.
Also Read: मुजफ्फरपुर के कांटी में नाबालिग के कनपटी में सटाकर मारी गोली, भाग रहे अपराधियों को लोगों ने दबोचा
वहीं, मृतकों की पहचान मीरगंज थाने के कालोपट्टी गांव के 50 वर्षीय विश्वनाथ चौहान, इसी गांव के निवासी 35 वर्षीय अमरजीत चौहान, फुलवरिया के मिश्र बतरहा निवासी 23 वर्षीय रवि कुमार और 25 वर्षीय ओम प्रकाश कुमार के रूप में की गई है. हादसे के बाद पुलिस ने पिकअप को जप्त कर लिया है. वहीं, हादसा होने के बाद परिजनों में कोहराम मचा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










